उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारी में लगे शहर में दीपावल पर्व की शुरूआत में धनतेरस पर त्यौहार की खरीद में जिधर देखो उधर बाजार में यातायात का जाम लगा रहा। चौपहिया वाहनों की जहां देखों वहां पार्किग से परेशानी खडी होती रही और कुछ कुछ देर में जाम के हालात बनते और खुलते रहे। शाम के समय में कई क्षेत्रों में वाहन चले नहीं,रेंगने के हालात देखे गए हैं।शुक्रवार को बाजार क्षेत्रों में शहर सिमट आया था। दिन के समय तो फिर भी हालत ठीक रही । अपरांह् के समय से बाजार में खरीददारों की भीड उमडने लगी और उसके साथ ही यातायात जाम के हालात भी बनते रहे । यहां तक की रात होने की स्थिति में फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज एवं चामुंडा चौराहा पर भी यही हालात देखे गए हैं।चार पुलिस कर्मी,हालात जाम से बने-चामुंडा चौराहा शहर के सबसे व्यवस्ततम चौराहा में शामिल है। यहां एलिवेटेड ब्रिज को लेकर काम पहुंच चुका है।चौराहा से आगर रोड की और जाने वाला मार्ग खुला हुआ है लेकिन आगर रोड से देवासगेट के लिए जाने वाला मार्ग काम के चलते अवरूद्ध है। इस चौराहा पर फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज से आने वाला ,प्रेमछाया से फ्रीगंज जाने वाला,देवास गेट से आगर रोड की तरफ जाने वाला यातायात बराबर चल रहा है। ब्रिज निर्माण के लिए यहां काम के चलते यातायात छतरी तक पतरे लगा दिए गए हैं। ऐसे में त्यौहार पर यहां चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी यातायात नियंत्रित करने के लिए लगाई गई उसके बाद भी यातायात यहां बराबर देर रात तक उलझता रहा है। पुलिस कर्मियों की जमकर कवायद के बाद ही यह स्थिति रही की कुछ कुछ देर में यातायात खुलता और उलझता रहा है।देवास गेट के सहारे शहर की और-चामुंडा माता चौराहा से फ्रीगंज ओव्हरब्रिज के बीच सडक के दोनों और के फूटपाथ पर अन्यानेक सामग्री के विक्रेताओं के बैठने एवं खरीदारों के पहुंचने के चलते आवागमन में परेशानी के हाल दिन से ही बन रहे थे । ऐसे में ओव्हरब्रिज से लोहिया पेट्रोल पंप ,अग्नि अखाडा ,माता जी की धर्मशाला,देवास गेट वाला मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए डायवर्ट किया गया था। इस मार्ग से वाहनों के आवागमन बराबर बने रहे।फ्रीगंज में सहयोगी मार्ग भी जाम-सुलभ आवागमन के लिए फ्रीगंज के मुख्य बाजार में मात्र दो पहिया वाहनों का आवागमन जारी रखा गया था। ऐसे में चौपहिया वाहनों को आसपास के सहयोगी मार्ग पर ही लोगों ने खडा किया और खरीदी करने निकल पडे। वाहनों की पार्किंग के कारण सहयोगी मार्गों पर भी जाम के हालात बन गए। इन वाहनों को हटवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करना पडी।पुराने शहर में भी ऐसे ही हालात- पुराने शहर के नईसडक,पटनी बाजार,दौलतगंज,लक्कडगंज क्षेत्र की गलियों में भी एक जैसे ही हाल बने रहे। कभी जाम तो कभी आम की तरह यातायात रेंगता रहा है। खरीददारों ने चाहे जहां वाहन पार्क कर दिए जिससे आवागमन में बाधा के हाल बने रहे।