टाण्डा-पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।कल ग्राम डोबनी के गुलाब सिंह पिता किशन भूरिया उम्र 45 साल का शव मिला । जिसे गर्दन में किसी धारदार हथियार से की चोट से मृत्यु होना पाया गया। टांडा पुलिस की तत्परता से आरोपी को चिन्हित किया गया । जिसकी पहचान आरोपी मांगीलाल पिता किशन मेहडा उम्र 41 साल निवासी डोबनी जिसे पूछताछ करने पर शराब पीकर गाली – गलौज करने के बाद हत्या करना बताया । मूखबीर द्वारा बताया गया कि आरोपी डेहरीपुरा के जंगलों में कहीं छुपा है जो की अगली सुबह गुजरात जाने वाला है। जिसे रात्रि में मुखबिर की सूचना के बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई जिसे डेहरीपुरा के जंगलों में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। बाद दिनांक 14.7.2026 को माननीय न्यायालय कुक्षी में पेश किया जा रहा है।
*उक्त उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय रावत ,सहायक उप निरीक्षक योगेंद्र मावी, प्रधान आरक्षक माधव सिंह वसुनिया ,प्रधान आरक्षक बच्चू सिंह, आरक्षक – सुनील पवार , निलेश सपल, सिद्धार्थ गोरे, दिलीप मंडलोई, की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही