जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने दबिश में31 जुआरी पकड़े,जब्ती1.5 लाख रुपए से कार्रवाई पर सवाल…..

इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। यहां से करीब 31 जुआरियों को पकड़ा गया। हालांकि, कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। सभी जुआरियों को थाने लाया गया, लेकिन जोन-2 के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया।बताया जा रहा है कि मौके से लाखों रुपए बरामद हुए थे, जबकि जब्ती करीब डेढ़ लाख रुपए की ही दिखाई गई। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर तक भी पहुंच गई है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से क्राइम ब्रांच की टीमें मुख्य रूप से एमडी ड्रग्स और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं और उन्हें अन्य मामलों में कार्रवाई की अनुमति नहीं है।मामला लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर का है। यहां पराग नामक व्यक्ति के मकान में देर रात करीब 1 बजे क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि यहां घोड़ी का जुआ चल रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 31 लोगों को पकड़ा गया, जबकि पराग मौके से फरार हो गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment