तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राइफल के साथ फोटो शेयर कर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी समझदार बनो, अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राइफल के साथ एक फोटो पोस्ट की। फोटो पर लिखा था, नो मोर मिस्टर नाइस गाय यानी अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और कहा कि ईरान खुद को संभाल नहीं पा रहा है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका और सख्त रुख अपना सकता है।
जल्दी समझदार बनो अब ज्यादा नरमी नहीं बरतेंगे : ट्रम्प