तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी प्रतिबंध झेल रहा टैंकर रिच स्टैरी बुधवार को फिर से अमेरिकी नाकाबंदी नहीं तोड़ पाया। यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हमरियाह पोर्ट से चला था। वहां से इसने करीब 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल लोड किया था।यह टैंकर खाड़ी से निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन होर्मुज के आगे अमेरिकी नाकाबंदी की वजह से इसे वापस लौटना पड़ा। इससे पहले भी इस टैंकर ने मंगलवार को होर्मुज पार करने की कोशिश की थी। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अमेरिकी युद्धपोत ने दो तेल टैंकरों को रोक दिया, जो ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के चाबहार बंदरगाह से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।रिच स्टैरी और इसकी मालिक कंपनी शंघाई जुआनरन शिपिंग को. पर अमेरिका ने 2023 से प्रतिबंध लगा रखा है, क्योंकि वे ईरान के साथ व्यापार कर रहे थे।
चीनी टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने में नाकाम:मेथेनॉल लेकर आ रहा था, चेतावनी के बाद मुड़ा