40 लाख की प्लास्टिक खत्म की: 22 टन पॉलिथीन पर चला रोलर:सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती,

उज्जैन।उज्जैन नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 टन प्लास्टिक सामग्री को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एमआर-5 ट्रांसफर स्टेशन पर की गई।निगम द्वारा जब्त की गई पॉलिथीन, डिस्पोजल ग्लास, दोने और चम्मच को पहले मशीन कटर से काटा गया, फिर क्रशिंग मशीन से गुजारा गया। अंत में रोड रोलर चलाकर पूरी सामग्री को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।नगर निगम की सख्त कार्रवाई के चलते शहरभर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर अलग-अलग स्थानों पर रखा गया था। इस स्टॉक को खत्म करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment