उज्जैन।उज्जैन में गुर्जर-बुंदेला गैंग विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया है। फर्जी गोलीकांड, बदले की कार्रवाई और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।दरअसल विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल को ढांचा भवन क्षेत्र से हुई, जहां 12वीं का छात्र अतीक माहोरकर जांघ में गोली लगने से घायल हो गया था। अतीक, जिसे बदमाश रोशन का साथी बताया जा रहा है, ने छंबू बुंदेला गैंग के सदस्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस इस गोलीकांड को संदिग्ध मान रही है।अगले ही दिन घर में लगाई आग-घटना के अगले दिन 11 अप्रैल की रात चिमनगंज मंडी क्षेत्र में बदमाशों ने रौनक गुर्जर के मकान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में करीब 13 बदमाश पांच बाइकों पर सवार होकर आते दिखे, जिनके पास पिस्टल, पेट्रोल बम और अन्य हथियार थे। बदमाशों ने पहले रैकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
गैंगवार: फर्जी गोलीकांड, 13 पर केस:गुर्जर-बुंदेला गैंग की जंग तेज, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा