उज्जैन। बालिका को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
मामला महिदपुर थाना क्षेत्र का है। 16 वर्षीय बालिका के साथ सालभर पहले शुभम पिता जालमसिंह चौहान निवासी ग्राम चितावद द्वारा दुष्कर्म किया था और धमकाया था। कुछ दिन पहले फिर से बालिका को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, बालिका ने विरोध किया तो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। बालिका उसकी हरकतों से डर गई और बदनामी के डर से चूहामार दवा खा ली। हालत बिगडने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। बालिका के जहर खाने की खबर मिलने पर पुलिस पूछताछ करने पहुंची तो उसने शुभम की हरकतों का खुलासा किया। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मामला संगीन होने पर महिला अधिकारी ने बयान दर्ज किये और आरोपी के खिलाफ धारा 78(2) , 64 (2) एम , 3(5) बीएनएस 5 एल/ 6 पास्को एक्ट का प्र्रकरण दर्ज किया। गुरूवार रात आरोपी को उसके गांव में दबिश देकर पकड़ा गया। जिसे शुक्रवार को जेल भेजा गया है। पूरे प्रकरण में विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी में एसआई एन. एस. कनेश, योगिता उपाध्याय (नागदा), आरक्षक राघव, समरथ पाटीदार, दीपिका परिहार का सहयोग रहा।
गिरफ्त में बालिका को धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला युवक