खेतों से मोटर पंप एवं केबल चोरी के 8 आरोपियों से मोटर पंप सहित केबल जब्त

खरगोन। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  ग्राम गांवसन, सिनखेड़ा एवं बरुड- रोमचिचली क्षेत्र खेतों से चोरी हुए मोटरपंप और केबल मामले का खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से  4 मोटर पम्प एवं ग 200 फीट केबल वायर सहित चोरी में इस्तेमाल की गई, तीन बाईक जब्त की है।   थाना बरुड़ पुलिस के अनुसार ग्राम देवनाल्या में 7-8 लड़के मोटर पम्पों को बेचने के लिए पिकअप वाहन की तलाश करने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल टीम मौके पर भेजी। ग्राम देवनाल्या में ग्राम पंचायत भवन के सामने से घेराबंदी कर दबिश दी। यहां 8 लड़कों को अभिरक्षा में लिया। एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल था।  पूछताछ में उक्त मोटर पम्प ग्राम गांवसन, सिनखेड़ा एवं बरुड.रोमचिचली क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया।  रिकार्ड खंगालने पर इन पंप चोरी के अपराध पाए गए।  आरोपियों की निशानदेही पर 4 पनडुब्बी पानी की मोटर पम्प एवं 200 फीट केबल वायर कीमती 1 लाख 24 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 3 बाईक जब्त की है।
इन्हें किया गिरफ्तार-
कार्रवाई में शिवम पिता नंदकिशोर उर्फ नंदु निंगवाल, देवगन पिता बोटरसिंह मुजाल्दे, संतोष पिता नंदकिशोर उर्फ नंदु निंगवाल, रमेश उर्फ चैनसिंग पिता नंदकिशोर उर्फ नंदु निंगवाल, जितेन्द्र पिता चन्दरसिंग निंगवाल, रमेश पिता बंशीलाल निंगवाल और सुरेश पिता सीताराम निंगवाल सभी निवासी ग्राम देवनाल्या थाना बरुड़ को गिरफ्तार किया है। एक अन्य 17 वर्ष 8 माह का नाबालिग भी शामिल है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment