किश्तें नहीं भर पाने से परेशानऑटो ड्राइवर ने किया सुसाइड:

इंदौर।इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल वर्मा (28) निवासी अंबिका नगर के रूप में हुई है।विजयनगर पुलिस के अनुसार विशाल ने घर में फांसी लगाई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ऑटो की किश्तें नहीं भर पाने से था परेशान-मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशाल ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने बजाज फाइनेंस से पांच साल के लिए लोन लिया था और तीन साल से किश्तें भर रहा था। पिछले दो महीनों से वह किश्तें जमा नहीं कर पा रहा था, जिससे वह तनाव में था। परिवार का कहना है कि फाइनेंस कंपनी की ओर से लगातार कॉल आ रहे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment