ओटला बनाने से मना करने पर परिवार पर पत्थर-लाठियों से हमला:8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उज्जैन। भैरू महाराज का ओटला बनाने से मना करने पर कुछ लोगों ने परिवार पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। घटनाक्रम में पांच लोग घायल हुये है। राघवी पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम घौंसला में रहने वाले ओमप्रकाश पिता नानूराम चौधरी ने बताया कि ग्राम में उसकी निजी जमीन है। वह दोपहर में घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान ग्राम लोहरवास के रहने वाले दीपक पिता कैलाश, राहुल गोस्वामी, नारायण गोस्वामी आये और कहने लगे कि कांकड के भैरू महाराज का ओटला  हम यहीं बनायेगें। मैंने जमीन अपनी निजी होना बताया और ओटला बनाने से मना किया तो उन्होने कहा कि जमीन हमारी है। इसी बात पर विवाद हुआ। तीनों ने पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पिता नानूराम, मां प्रेमाबाई, भाई अजय और घर आये रिश्तेदार जितेन्द्र चौधरी और उसका दोस्त राजवर्धन आये तो उनके साथ लाठियों से मारपीट की। परिवार के सभी सदस्यों को चोंट लगी है। राहुल, कैलाश और नारायण के साथ उनके पांच साथी भी थे। राघवी थाना पुलिस के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया और ओमप्रकाश की शिकायत पर हमला करने वाले कैलाश, राहुल, नारायण, विक्रम, राधेश्याम, रोहित और महेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment