इंदौर/देवास।लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास स्थित उसके निवास समेत इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की।शुरुआती जांच में आरोपी के पास करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। लोकायुक्त के अनुसार, यह उसकी आंकी गई आय से करीब 223% ज्यादा है।पुलिस विभाग में होने का प्रभाव दिखाता था-शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फिरोज खान पुलिस विभाग में होने का प्रभाव दिखाकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों और प्लॉटों के मामलों में हस्तक्षेप करता है।उस पर अन्य लोगों के माध्यम से जमीनों का लेन-देन करने, संपत्ति में निवेश करने, परिवार के सदस्यों और एक परिचित महिला के नाम पर संपत्तियां खरीदने, कई वाहन रखने और लकड़ी का कारोबार करने के आरोप भी हैं।
हेड कॉन्स्टेबल के पास 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी:सैलरी से 223% ज्यादा: 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड