सारंगपुर। पवित्र हज यात्रा पर जा रहें पाडल्या माता निवासी हाजी मुमताज मंसूरी, हाजी फकीर मोहम्मद व उनकी पत्नीयों का गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों और समाजजनों ने फूल-मालाओं से हाजियों का अभिनंदन किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित रमजान मंसूरी एवं अन्य लोगों ने हाजियों से देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ करने का आग्रह किया। हज यात्रा इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक मानी जाती है, जिसे हर सक्षम मुस्लिम अपने जीवन में कम से कम एक बार पूरा करने की इच्छा रखता है। हाजियों ने कहा कि वे इस पवित्र यात्रा को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और सभी के लिए अमन, शांति और भाईचारे की दुआ करेंगे। इस मौके पर रमजान मंसूरी, ऐजाज मंसूरी, शहबाज मंसूरी, अमन मंसूरी सहित और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिन्होंने हाजियों को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
हज यात्रा पर जा रहें हाजियों का किया स्वागत