स्व. श्री गोवर्धनलालजी मेहता की 111 वीं जयंती आज: ”रक्तांजलि’ देने उमडेंगे शहर के रक्तदाता

उज्जैन। शहर के दानी रक्तदाता रविवार को लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक अवंतिका अपने पितृपुरुष परमश्रद्धेय ‘दा साब’ पं. गोवर्धनलाल मेहता  की 111वीं जयंती के पावन अवसर पर उन्हें ‘रक्तांजलि’ देने उमडेंगे। कासमास माल में रविवार 26 जुलाई को  पूर्वान्ह् 11 बजे यह आयोजन होगा। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं उज्जयिनी रक्त संचार संस्था मानवसेवा का यह अनूठा आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से करने जा रहा है।

                                                                                             दैनिक अवंतिका के संपादक संदीप मेहता ने बताया कि वर्तमान समय में बढती दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, थैलेसीमिया तथा अन्य आपात परिस्थितियों में समय में रक्त की आवश्यकता पडना सामान्य बात हो चली है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता को लेकर अक्सर लोगों को परेशान होते देखा गया है। इन सामाजिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रक्तदान के प्रति आमजन को अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य को साथ लेकर जागरूकता बढ़ाने और ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान से अनेक लाभ-उज्जयिनी रक्त संचार समिति के अनुसार रक्तदान करना केवल दूसरों की मदद करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपके स्वयं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का भी एक तरीका है। रक्तदान करने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। प्रत्येक दान के साथ एक निःशुल्क मिनी-स्वास्थ्य जांच हो जाती है इस व्यापक जांच में महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतों की निगरानी और रक्त परीक्षण शामिल हैं, जिनसे संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान की जा सकती है। दाता स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से आप अपने स्वास्थ्य मापदंडों के बारे में जान सकते हैं।   नब्ज़ दर,रक्तचाप रीडिंग,हीमोग्लोबिन का स्तर, रक्त प्रकार इसमें शामिल है। शोध से पता चलता है कि नियमित रक्तदान करने वालों में स्ट्रोक का खतरा 88% कम होता है। ह्दय संबंधि मामलों में रक्तदान करने से रक्त की चिपचिपाहट और लौह स्तर को कम करके हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment