स्टेशनरी संचालक ने बताया था महिला का विदेशी एजेंट यूरोप में नौकरी का झांसा देकर 4 से ठगे 26.27 लाख

उज्जैन। 4 माह तक यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्टेशनरी संचालक ने 4 लोगों से 27.26 लाख की ठग लिये। उसने महिला मित्र को विदेशी एजेंट बताकर बात भी कराई थी। पुलिस ने लम्बी जांच प्रक्रिया के बाद मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
चिमनगंज थाना एसआई जयदीप राठौर ने बताया कि कमल कालोनी में रहने वाले बादल पिता भूपेन्द्र टंकारिया, पवित्र पिता जितेन्द्रसिंह कुशवाह, धीरज पिता शत्रुघनसिंह कुशवाह और जितेन्द्र पिता शत्रुघनसिंह कुशवाह निवासी सांदीपनी नगर ढांचा भवन की शिकायत पर यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर खंडेलवाल नगर में रहने वाले अमित पिता विजय जैन और उत्तरप्रदेश निवासी फलक निसार हुसैन के खिलाफ 26.27 लाख की धोखाधड़ी करने का प्रकरण धारा 318 (4), 316 (2), 3 (5) में दर्ज किया गया है। बादल टंकारिया ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है। उसके पिता के परिचित अमित जैन ने बताया था कि उसकी महिला मित्र फलक विदेशी एजेंट है और यूरोप में नौकरी दिलाने का काम करती है। अमित ने उसका वीजा लिया और नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रूपये लिये। नौकरी होटल मैनेजमेंट में लगवाने की बात कहीं गई थी और वेतन यूरो में मिलना बताया था। सितंबर 2025 में बात के बाद रूपये दिये गये थे, लेकिन दिसंबर तक नौकरी नहीं दिलवाई। उसने खुद भी यूरोप चलने की बात कहीं थी। महिला मित्र फलक से बात भी कराई थी। जनवरी में अमित जैन लापता हो गया। फलक से बात की गई तो उसने बताया कि अमित ने उसे अब तक पैसे नहीं भेजे है। वीजा जरूर भेजा है जो उसके पास है। वापस चाहिये तो उसके पैसे देना होगें। अमित के लापता होने पर उसके परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह काफी समय से बाहर गये हुये है। संपर्क नहीं हो रहा है। उनकी मां बीमार है। अमित की जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसने कुशवाह परिवार के तीन सदस्यों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख लिये है। एसआई राठौर के अनुसार मामले में अमित जैन के परिवार से संपर्क कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। उसके हिरासत में आने पर उसकी महिला मित्र के संबंध में सही जानकरी सामने आ पायेगी।
कई लोगों से ठग चुका है लाखों रूपये
बादल टंकारिया ने बताया कि वह 8 माह से शिकायत दर्ज कराने के लिये परेशान हो रहा था, इस दौरान पता चला कि अमित जैन ने जहां नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है वहीं स्टेशनरी दुकान के नाम पर भी कई लोगों हजारों रूपये उधार ले चुका था। कई लोग उसकी तलाश कर रहे है। वह कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फरार हुआ है। उसके घर वाले भी सही जानकारी नहीं दे रहे है। अमित के हिरासत में आने पर उसकी धोखाधड़ी का शिकार कई लोग सामने आ सकते है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment