देवास।देवास के रेवाबाग क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने 7 पेटी देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 33,400 रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूटर से शहर की गलियों में शराब की सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।आबकारी विभाग ने शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेवाबाग क्षेत्र में दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से 4 पेटी देशी मसाला और 3 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई। कुल 63 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई।जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने घर के पास शराब छिपाकर रखता था और स्कूटर का उपयोग कर शहर की गलियों में इसकी सप्लाई करता था। आबकारी टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटर से होती थी अवैध शराब की सप्लाई:आबकारी विभाग ने 7 पेटी शराब जब्त की, आरोपी फरार