सिद्धवट से लापता युवक अस्पताल में मृत मिला:मर्ग कायम

उज्जैन। नानाखेड़ा एकतानगर में रहने वाला अर्जुन पिता भैरूलाल घावरी 45 साल सिद्धवट मंदिर परिसर में सफाई का काम करता था। 12 सितंबर को घर नहीं लौटा तो पत्नी प्रेमलता ने तलाश करने के बाद उसके लापता होने की शिकायत 13 सितंबर को दोपहर में भैरवगढ़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। इस बीच रात में चरक अस्पताल से खबर सामने आई कि दुर्घटना में घायल अर्जुन नामक युवक की मौत हो गई। जो नानाखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। अर्जुन नाम पता चलने पर भैरवगढ़ पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होने मृतक की पहचान 2 दिन से लापता अर्जुन घावरी के रूप में कर ली। बताया जा रहा था कि 12 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर कुछ लोगों द्वारा उसे अस्पताल तक पहुंचाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल का पता लगाकर आगे की जांच शुरू की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment