सहकारी समिति के प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा; मकान-जमीन, JCB, ट्रैक्टर और कार मिलीं

इंदौर।इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को धार जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। शुरुआती जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।लोकायुक्त के मुताबिक, करीब 20 साल की नौकरी में ठाकुर को 65 लाख रुपए वेतन मिला। इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति अर्जित की और खर्च किए। यह उनकी वैध आय से 271.46 फीसदी ज्यादा है।लोकायुक्त ने ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। तीन टीमें सोडपुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य सामान का सत्यापन और मूल्यांकन किया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment