उज्जैन। आगररोड पर ग्राम नजरपुर में सोमवार को सड़क दुर्घटना में 12 साल के बालक कान्हा पिता करण बंजारा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची थी, घायल बालक को चरक अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घट्टिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल ने बताया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन से होना सामने आई है। बालक का परिवार मूलरूप से ग्राम कलेसरा का रहने वाला है, लेकिन कुछ समय से नजरपुर में निवास कर रहा है। मृतक बालक के पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। संभवत: बालक अकेला जा रहा था, उसी दौरान दुर्घटना हुई है। गांव वालों की मदद से उसका अंतिम संस्कार कराया गया है।
संबंधित समाचार
-
दूध के नए दाम निर्धारित, आज से 66 रुपए लीटर बिकेगा वर्षा की कमी और महंगाई के कारण दूध विक्रेता संघ ने लिया निर्णय, किसानों से 9.70 रुपए प्रति फैट होगी खरीदी
उज्जैन। शहर में उज्जैन दूध विक्रेता संघ ने दूध की नई दरें तय कर दी हैं।... -
2250 एमसीएफटी की क्षमता वाले इस बांध में फिलहाल महज 715 एमसीएफटी पानी
उज्जैन। मानसून की अधिकारिक विदाई बुधवार को हो जाएगी। 30 सितंबर के बाद होने वाली किसी भी... -
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने से चौराहा तक 200 मीटर दायरे में बनाया जाएगा 24 मीटर रोड टेंडर के तीन साल बाद चौडीकरण की शुरूआत,39 भवन दायरे में आए -टेंडर में शामिल तीन काम कभी के पूर्ण हुए, एक काम अटका हुआ शेष रहा अब होगा
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने गेट नं.1 के बाहर से महाकाल घाटी तक...