उज्जैन। भारतीय किसान संघ उज्जैन जिले की बैठक कृषि उपज मंडी उज्जैन में सोमवार को संपन्न हुई। महाकाल की नगरी में सदस्यता अभियान को लेकर के विचार विमर्श किया गया। बैठक में मालवा प्रांत के महामंत्री रमेश दांगी उपस्थित थे। उन्होंने विशेष उद्बोधन दिया। बैठक में किसानों की नर्मदा लाने एवं अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श हुआ। महामंत्री श्री दांगी ने कहा कि उज्जैन में अपनी संपूर्ण ताकत लगा सकते हैं। प्रत्येक तहसील अपना लक्ष्य ले। यह लक्ष्य इस प्रकार हो की जिसे सहज प्राप्त नहीं किया जा सके। अत्यधिक परिश्रम करने पर लक्ष्य प्राप्त हो सके। यह हमारा संगठनात्मक वर्ष है जिसमें हम 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक सदस्यता महाभियान हार्ट टू हार्ट चलाएंगे। 18 वर्ष के प्रत्येक मतदाता को जो खेती ,किसानी से जुड़ा हुआ काम करता हो या इससे संबंधित व्यवसाय करता हो या या खेती से उत्पादित वस्तुओं का उपयोग करता हो वह भी भारतीय किसान संघ का सदस्य बन सकता है। प्रांत मंत्री भारत सिंह बैस ने जिले की प्रत्येक तहसील को अपना लक्ष्य दिया । इस सदस्यता महाभियान के उज्जैन जिले के प्रभारी होने के नाते अबकी बार दो लाख पार करने में समस्त कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति लगाकर इस काम को पूर्ण करेंगे । प्रांत सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने समय दानी कार्यकर्ताओं पर बातचीत की और आपने तीन दिन 5 दिन 15 दिन एक माह का समय देने वाले कार्यकर्ताओं का विशेष प्रबोधन किया। जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन जिला मंत्री ईश्वर सिंह राजपूत ने किया। इस बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री सहित कार्यकारणी उपस्थित रही। जानकारी प्रचार प्रमुख जालम सिंह रबारी ने दी।
किसान संघ अबकी बार दो लाख पार के लक्ष्य के साथ चलाएगा सदस्यता अभियान