उज्जैन। बिछडौद लव जिहाद मामले में फरार चल रहा नाबालिग सोमवार को पुलिस की हिरासत में आया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग घटनाक्रम सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। सोमवार को उसके नाना के घर आने की खबर मिलते ही पानबिहार पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में 2 नाबालिग पकड़े जा चुके है। लवजिहाद गैंग का मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी होना सामने आया था। जो नाबालिग बालिकाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनके अश्लील फोटो वीडियो बनाते थे। फरमान ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था और आरक्षक से रायफल छीनकर गोली चलाई थी। पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर किया था। जिसे जेल भेजने के बाद 2 दिन पहले पूछताछ के लिये प्रोटेक्शन रिमांड पर लाया गया था। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर फिर से जेल भेज दिया गया। उसकी गैंग में शामिल अलताफ और मुस्ताक को रविवार दोपहर पकड़ा गया था। जिन्हे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। गैंग में शामिल 10 से 11 आरोपियों अब तक पुलिस गिरफ्त में आ चुके है। मामला सामने आने के बाद बिछडौद के ग्रामीणों में काफी आक्रोश फैल गया था। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी थी और बिछडौद बंद का आव्हान किया था। बालिकाओं के साथ हुए कृत्य को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले की जांच के लिये एसआईटी गठित कर दी थी। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया था। एसआईटी के सायबर भी पूरे मामले की पड़ताल में लगी है। संभावना है कि फरमान की गैंग से जुड़े कुछ ओर आरोपित सामने आ सकते है।
संबंधित समाचार
-
52 दिन बाद गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी ,गाय की मौत के बाद हंगामा
उज्जैन। नाबलिग को अकेला पाकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 52 दिन बाद... -
मछलियों से हुई टुकड़ो में मिली लाश की पहचान
उज्जैन। पिपलोदा बागला स्टेशन पर बुधवार रात ट्रेन से कटने पर एक युवक की कई टुकड़ों... -
गगूल पर होटल का नबंर सर्च करना पड़ा भारी -प्रापर्टी ब्रोकर्स के साथ 3.48 लाख की ठगी
उज्जैन। होटल में रूम बुक करने के लिये प्रापर्टी ब्रोकर्स ने गूगल पर नम्बर सर्च किया।...