महिदपुर रोड। सरस्वती शिशु मंदिर डूंगरिया के स्कूली बच्चों की पीने के पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए गांव के मदन सिंह तंवर ने अपने पुत्र मनोहर सिंह तंवर के जन्मदिन पर पानी की टंकी दान स्वरूप भेंट की। इस दौरान पूर सिंह तंवर, मान सिंह चौहान, समिति सदस्य विक्रम सिंह आंजना मदन सिंह तंवर उपस्थित रहे दानदाता का प्रधानाचार्य बालमुकुंद पांचाल ने पुष्पमाला से स्वागत कर सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया जानकारी मीडिया प्रभारी लखनसिंह पंवार ने दी।