व्हाइट हाउस बोला- फ्रांस में मोदी से मिलेंगे ट्रम्प:दोनों G7 समिट में हिस्सा लेंगे;

ब्रातिस्लावा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। ट्रम्प और PM मोदी फ्रांस में G7 समिट में हिस्सी लेंगे।PM मोदी शनिवार सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। वे 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।साथ ही ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पीएम 14 जून को स्लोवाकिया रवाना हो जाएंगे। यहां 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।

मोदी 16 जून को वापस फ्रांस लौटेंगे। वे 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से उनकी मुलाकात होगी। समिट में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई साझेदारियों और AI के मुद्दे पर चर्चा होगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment