विवाद के बाद पत्नी ने गले में डाला फंदा -पति लेकर आया अस्पताल, उपचार जारी

उज्जैन। मक्सीरोड पर गुरूवार रात 8 बजे पत्नी ने गले में फंदा डाल लिया और लटक गई। पति ने उसे देखा और नीचे उतारा, अस्पताल लाने पर सांस चल रही थी। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया है।
पंवासा थाना प्रधान आरक्षक शेखर हरियाला ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम कालोनी से रविना पति अभिषेक 20 साल को उपचार के लिये लाया गया है। रविना ने फांसी लगाने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, इस दौरान सामने आया कि रविना का पति से खाना बनाने की बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा गले में डाल लिया था। पति घर में मौजूद था, उसने देखा तो तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। प्रधान आरक्षक के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बावजूद डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment