बड़नगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का ग्राम धुरेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का काफिला धुरेरी पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए और फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्रसिंह सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस कुरैशी कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, बद्रीलाल आचार्य सहित वरिष्ठ नेता, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
Read MoreCategory: उज्जैन
ग्राम हामूखेड़ी में पाड़ो के दंगल में हादसा, 7 साल के बच्चे की मौत
उज्जैन। पाडो के दंगल में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया पाड़ों की लड़ाई में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला ग्राम हामूखेड़ी का है, यादव परिवार द्वारा पहाड़ों का दंगल रखा गया था जिसमें 8 से 10 जोड़ी पाड़े पहुंचे थे 4 से 5 जोड़ी पाड़ों की लड़ाई हो चुकी थी। दो पाड़े मैदान में उतरे थे और उनके बीच भिड़ंत हो रही थी इसी दौरान…
Read Moreकलेक्टर ने हाई स्कूल छात्राओं से किया संवाद उनकी जिज्ञासाओं के बारे में दी जानकारी
महिदपुर रोड। जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारि यों के साथ शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में निर्माणा धीन कार्यो का निरीक्षण कर स्कू ली छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया गोगापुर महिदपुर रोड ग्राम पंचायत के ग्राम गोगापुर के तालाब किनारे स्थित एमपी एस आरडीसी द्वारा लोक कल्याण कारी कार्यों के निमित्त ग्राम पंचायत को दी जाने वाली मद निर्मित गोगापुर तालाब किनारे स्थित मनोरंजन पार्क तथा ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक उपयो ग के लिये निर्मित डोम सहित अन्य…
Read Moreराजस्थान में नहीं मिले बैंक खाते खरीदने वाले आरोपी
उज्जैन। प्रतिमाह पैसे और नौकरी का लालच देकर युवक का खाता खुलवा कर दुरूपयोग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने राजस्थान के युवकों को सायबर फ्रॉड के लिये खाते बेचना कबूल किया था। पुलिस की टीम खाते खरीदने वालों की तलाश में गई थी, लेकिन खाते खरीदने वाले नहीं मिले। चिमनगंज थाना पुलिस को तिरूपति सॉलिटर कालोनी में रहने वाले वेदांत पाराशर ने 16 नवम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कालोनी में रहने वाले रोहित पिता गोवर्धन पटेल और उसके…
Read Moreकृषि सहकारी संस्था निपानिया गोयल में 4.67 करोड का गबन -आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ दर्ज की शिकायत, मामले के 3 आरोपियों की मौत
उज्जैन। ईओडब्ल्यू द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा घट्टिया एवं प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था निपानिया गोयल में हुए 4 करोड़ से अधिक के गबन और धोखाधड़ी के मामले में अपराध दर्ज किया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में पंजीबद्ध शिकायत 26/21 का सत्यापन रामनिवास यादव उपपुलिस अधीक्षक ने किया। जिसमें सामने आया कि वर्ष 2019-2022 के दौरान आरोपीगणों ने प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित निपानिया गोयल जिला उज्जैन और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा घट्टिया के लगभग 1221 कृषक सदस्यों के केसीसी खातों का दुरूपयोग किया।…
Read Moreरामगढ़ फंटा पर दर्दनाक हादसा, चालक भागा खेत से लौट रहे किसान को स्कार्पियों ने कुचला
उज्जैन। उन्हेल मार्ग के रामगढ़ फंटा पर गुरूवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेजगति से दौड़ती स्कार्पियों ने किसान की ई-स्कूटी का पीछे से टक्कर मारी। किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक स्कार्पियों छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोड़ंग मे रहने वाला किसान हटेसिंह पिता मदनलाल देपन 53 साल रात में पाणत करने खेत पर गया था। सुबह 7 बजे वापस ई-स्कूटी पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। रामगढ़ फंटा पर तेजगति से आ रही…
Read Moreछात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या ,दो भाइयों से मारपीट
उज्जैन। मकड़ोन के ग्राम पानखेड़ी में रहने वाले रईस खान मंसूरी की 15 वर्षीय पुत्री महक कक्षा दसवीं की छात्रा थी । बुधवार को उसने जहर खा लिया परिजन हालत बिगड़ने पर तराना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन छात्रा महक की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी उसे तत्काल उज्जैन रेफर किया गया परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद रात में मौत हो गई। बुधवार सुबह माधव नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जांच के लिए मर्ग डायरी मकड़ोन थाना पुलिस को सौंपी जाएगी ।…
Read Moreउज्जैन/ सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाई जा रही कान्ह डक्ट परियोजना से उज्जैन के ग्राम बड़वई के ग्रामीण परेशान हैं। घट्टिया तहसील के इस गांव में जून से टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि धमाकों से मकानों की दीवारों में दरारें आ रही हैं। छतों से सीमेंट-कंक्रीट गिर रहा है और घरों के आसपास पत्थर बरस रहे हैं। इससे करीब 650 ग्रामीणों में दहशत है।ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग से पहले उन्हें कोई सूचना…
Read Moreसिंहस्थ-2016 में 2जी,3जी से काम चला,2028 में 4जी-5जी चलेंगे दुरसंचार कंपनियां 12 सेल टॉवर एवं 122 स्थानों पर सेल ऑन व्हील लगाएगी – नगर निगम, विद्युत कंपनी परमानेंट स्ट्रक्चर बिजली के खंभे और पानी की टंकी पर उपकरण लगाने की अनुमति तुरंत जारी करेगी
उज्जैन । सिंहस्थ-2016 में जहां 2 जी,3 जी से काम चला था। सिंहस्थ 2028 में 4 जी,5 जी चलेगा। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी मिले, साथ ही प्रशासनिक संचार की व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके लिए मेला क्षेत्र में 12 सेल टॉवर बनाए जाएंगे। इसी के साथ 122 स्थानों पर अस्थायी सेल ऑन व्हील (COW) रखे जाएंगे। गुरूवार को टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, रिलायंस जियो, एयरटेल तथा इंडस टॉवर कंपनी के अधिकारियों के साथ संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बैठक कर सिंहस्थ-2028 में संचार व्यवस्थाओं की तैयारियों के…
Read Moreशहर के साथ जिले भर में सडकों पर मनमर्जी का स्पीड ब्रेकर मानकों को ताक में रखकर बने स्पीड ब्रेकर -सुप्रीम कोर्ट एवं इंडियन रोड कांग्रेस के निर्धारित मानकों का पालन नहीं
उज्जैन। शहर के साथ जिले भर की सडकों पर मनमर्जी का स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा है। 2 लेन हो या फिर 4 लेन के क्रास स्पीड ब्रेकर बगैर नियमों के बनाकर वाहन चालकों के साथ वाहनों में बैठी सवारियों को बेवजह के झटके दिए जा रहे हैं। न तो इनमें नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही मानकों को ध्यान में रखकर ही स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। मन पडा जहां और जिधर इन्हें सडकों पर ठोका जा रहा है।सड़क निर्माण एवं सड़क सुरक्षा से…
Read More