ग्राम हामूखेड़ी में पाड़ो के दंगल में हादसा, 7 साल के बच्चे की मौत 

 उज्जैन। पाडो के दंगल में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया पाड़ों की लड़ाई में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया।
 मामला ग्राम हामूखेड़ी का है, यादव परिवार द्वारा पहाड़ों का दंगल रखा गया था जिसमें 8 से 10 जोड़ी पाड़े पहुंचे थे 4 से 5 जोड़ी पाड़ों की लड़ाई हो चुकी थी। दो पाड़े मैदान में उतरे थे और उनके बीच भिड़ंत हो रही थी इसी दौरान दोनों लड़ते हुए किनारे पर बैठे 7 साल के युवराज पिता आकाश निवासी हामूखेड़ी चल गए युवराज बीच में दब गया लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन पाड़े उसे पैरों से कुचलते रहे बमुश्किल उन्हें अलग किया गया। 7 साल के बच्चे को तत्काल समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरो ने मौत होने की पुष्टि की, सूचना मिलते ही नागझिरी थाना पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल लाया गया। मामले में जांच शुरू की गई है पाड़ो की लड़ाई पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद शहर में दीपावली के बाद से ही पाड़ों का दंगल आयोजित किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है आयोजकों पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
 पिता के साथ पहुंचा था दंगल देखने- बताया जा रहा है कि युवराज अपने पिता के पाड़ों का दंगल देखने पहुंचा था। पिता भी उसके पास बैठे थे लेकिन वह अपने पुत्र को बचाने में नाकाम रहे लोगों ने भी काफी प्रयास किया लेकिन पाड़े  काफी आक्रोशित हो चुके थे जिन्हें बमुश्किल अलग किया गया। परिजनों ने बताया युवराज कक्षा दूसरी का छात्र था। दंगल में 10 जोड़ी से अधिक पाड़ों की लड़ाई आयोजित की गई थी कुछ पाड़े हामू खेड़ी में रहने वाले यादव परिवार के थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment