उज्जैन। महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से 2 को पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं।जानकारी के मुताबिक, ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी कांवड़ लेकर पहुंचे थे। सभी ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। दर्शन के दौरान इनमें से कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल…
Read MoreCategory: उज्जैन
बेटी के चोरी हुये आभूषण मिलने पर भावुक हुआ पिता
उज्जैन। अक्टूबर 2025 में नागदा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहना पिपलिया में रहने वाले जगदीशसिंह के मकान में चोरी की वारदात हो गई थी। बदमाश डिलेवरी के लिये आई बेटी के आभूषण चुराकर ले गये थे। जिसकी कीमत करीब 4 लाख के लगभग थी। बेटी के आभूषण चोरी होने पर पिता मायूस हो गये थे। उनकी बेटी का घर टूटने की नौबत तक आ गई थी। इस बीच कुछ दिन पहले नागदा पुलिस ने खरगोन के सिगनूर निवासी रतलामसिंह सिकलीगर, दीपक सिकलीगर और शिवराज छाबड़ा निवासी गंधवानी धार को गिरफ्तार…
Read Moreटापरी को बनाया था जुएं का अड्डा, 12 हिरासत में
उज्जैन। मजदूरी करने वाले अधेड़ ने घर के पीछे टापरी में जुएं का अड्डा बना लिया था। सोमवार-मंगलवार सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश मारी तो 12 लोग हिरासत में आ गये। जिनके पास से 21 हजार से अधिक की नगद राशि बरामद की गई है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि रात 11 बजे के लगभग खबर मिली थी कि अशोक कॉलोनी में अनिल भाटिया के घर के पीछे टापरी में कई लोग छुपकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर एसआई शांतिलाल मौर्य, एएसआई भुरिया मोहरे, दयाशंकर,…
Read Moreनिवेश के नाम पर किसानों को मुनाफे का देते थे झांसा 7 साल बाद गिरफ्त में आये 70 लाख ठगने वाले दंपति
उज्जैन। कृषि उत्पाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के साथ निवेश के नाम पर हर माह मुनाफे का झांसा देकर किसानों से 70 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दंपति को 7 साल बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने गिरोह के साथ अन्य जिलों में करीब 15 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। ईओडब्ल्यू एसआई सचिन्द्रपालसिंह सेंधव ने बताया कि वर्ष 2019 में महेश पटेल, जितेन्द्र पाटीदार, राकेश प्रजापत, सतीश परमार, महेश सारा और शांतिलाल परमार के बयान दर्ज कर ग्रीन लीफ सॉइल फर्टिलाइजर एनहांसर प्रायवेट…
Read Moreहिरासत में आये 2 बदमाशों से बरामद हुई 7 बाइक… तराना-घट्टिया के बदमाश चाबी लगाकर खोलते थे लॉक
उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर 7 बाइक बरामद की गई है। 2 बाइक पिछले दो दिनों में चोरी की थी। बुधवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सोमवार को इंदौर स्थित क्षिप्रा से मनोहर परमार पुत्र के साथ महाकाल की सवारी में शामिल होने आया था। उसने अपनी बाइक कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ी की थी। शाम को…
Read Moreकार का कांच फोड़ने से मना किया तो मारा चाकू :प्रकरण दर्ज
उज्जैन। जयसिंहपुरा बंसी का बाड़ा में रहने वाला रितिक पिता संतोष राठौर कार ड्रायवर है, रविवार-सोमवार रात घर के बाहर कार खड़ी कर उसमें बैठा था उसी दौरान लक्ष्मण पिता प्रकाश आया और कार खड़ी करने की बात पर विवाद करते हुये कांच फोड़ने लगा। रितिक ने उसे रोकने का प्रयास किया तो लक्ष्मण ने चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महाकाल थाना पुलिस ने घायल रितिक की शिकायत पर चाकू मारने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा…
Read Moreतमिलनाडू और खरगोन में मिली लापता बालिकाएं परिजनों के सुपुर्द
उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका 3 अगस्त को लापता हो गई थी, वहीं 15 अगस्त को 16 साल की बालिका के लापता होने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने मामला नाबालिगों से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बालिकाओं की तलाश के लिये एसआई योगिता उपाध्याय, एएसआई दिनेश निनामा, प्रभुलाल मुनिया, प्रधान आरक्षक चितरंजन डामोर, महिला आरक्षक ज्योति वर्मा, उस्मानी शबनम, सुनीता डामोर की टीम बनाई और सायबर सेल प्रभारी एसआई प्रतिक यादव की मदद…
Read Moreगोरकर परिवार हत्याकांड के 2 आरोपी की ओर गिरफ्तारी
उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर गोरकर परिवार पर हमला कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल 2 आरोपियों की गिरफ्तारी ओर की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में समर्पण करने वाले आरोपी की निशानदेही पर पकड़ा गया है। 18 जुलाई की रात नीलगंगा चौराहा पर पासी गिरोह के बदमाशों ने तलवार-चाकू, कट्टों से गोरकर परिवार पर हमला किया था और कई राउंड गोलियां चलाई थी। जिसमें सगे भाईयों लोकेश गोरकर और जितेश गोरकर की मौत हो गई थी। दोनों के चाचा दिलीप गोरकर और चचेरा भाई तपन गोरकर घायल…
Read Moreपशु चिकित्सक हत्याकांड में भतीजों से पूछताछ जमीन के साथ रिश्ता तुड़वाने का भी सामने आया विवाद
उज्जैन। पशु चिकित्सालय से सेवानिवृत्त डॉक्टर की शनिवार-रविवार रात हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक होना सामने आने पर पुलिस ने भतीजों को हिरासत में लिया है। जमीन विवाद के साथ रिश्ता तुड़वाने की बात सामने आई है, लेकिन हत्या के पुख्ता सुराग नहीं मिल पाये है। घट्टिया थाना क्षेत्र बस स्टेंड के पास सांवरिया सदन में रहने वाले सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक गजराज पिता किशोरसिंह तोमर 70 साल की खून से सनी लाश रविवार सुबह घर में मिलना सामने आया था। गजराजसिंह पत्नी शिवाकुंवर के साथ अकेले…
Read Moreलाइट चालू देख संचालक को हुआ शक… ताला तोड़कर चोरी करने गोदाम में घुसे थे 2 हिस्ट्रीशीटर
उज्जैन। नमकीन गोदाम में चोरी करने घुसे 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को भागने से पहले ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गोदाम की लाइट चालू देख संचालक को शंका हुई थी। पुलिस ने दोनों को हिस्ट्रीशिटर बदमाशों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि रविवार रात 11 बजे के लगभग वल्लभ भाई पटेल मार्ग पर रहने वाले जितेन्द्र पिता भंवरलाल जैन 48 साल ने सूचना देकर बताया था कि वह नमकीन का कारोबार करता है। उसका पांच बंगला पर…
Read More