वायरल गर्ल लापता, बढ़ सकती हैं फरमान की मुश्किलें

मां बोली- फरमान की वजह से बेटी लापता, अधिवक्ता एपी सिंह ने संगठित रैकेट बताया ब्रह्मास्त्र उज्जैन वायरल गर्ल के लापता होने के बाद पति फरमान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खरगोन में वायरल गर्ल की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि मेरी बेटी लापता है, वह जहां भी है घर लौट आओ। मां ने फरमान को इसका पूरा जिम्मेदार बताया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह रविवार को उज्जैन पहुंचे। एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में अपनी बात रखी। एपी…

Read More

रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा  शिप्रा नदी के घाटों को

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियां के तहत शिप्रा नदी के घाटों को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा जो 9 किमी लंबा होगा। 64.24 करोड़ से घाट क्षेत्र का पुनर्विकास कर बनाया जाएगा। इस काम को 18 महीनों में पूरा करने लक्ष्य है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद फिलहाल ठेकेदार चयन की प्रक्रिया जारी है। दरअसल, ननि ने वाटर रिजुवेनेशन प्रोजेक्ट के तहत तैयार इस परियोजना का मूल फोकस शिप्रा के पारिस्थितिक संतुलन को सुधारते हुए उसकी धार्मिक गरिमा को संरक्षित करना है। योजना के मुताबिक 9 किमी लंबे…

Read More

ज्ञानेश्वरी ब्रिज के पास छात्र को गोली लगी:घायल बोला- स्कूटी सवार युवक आए,और फायर किया;

उज्जैन। शनिवार देर रात एक नाबालिग छात्र अतीक माहुरकर को गोली लग गई। घटना रात करीब 12 बजे ज्ञानेश्वरी ब्रिज के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।अतीक के अनुसार, वह ढांचा भवन स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रोका और कट्टा तानकर फायर करने की कोशिश की।बचाव में अतीक ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। झूमाझटकी के दौरान गोली चल गई, जो उसकी जांघ को छूते हुए निकल गई।घायल…

Read More

‘संयुक्त सचिव बताकर भस्म आरती में गुमराह करने का प्रयास, दिल्ली निवासीयुवक गिरफ्तार

उज्जैन।उज्जैन में एक व्यक्ति ने खुद को केंद्र सरकार का संयुक्त सचिव बताकर प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने सर्किट हाउस में कमरे बुक करवाए और महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की। संदेह होने पर जांच की गई, जिसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दिल्ली निवासी इस युवक ने स्वयं को केंद्र सरकार के एविएशन मंत्रालय का संयुक्त सचिव बताया था। उसने सर्किट हाउस में दो कमरे आरक्षित करवाए और महाकालेश्वर मंदिर की प्रसिद्ध भस्म…

Read More

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: जान से मारने कीदी थी धमकी,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।यह मामला 9 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता ने इंगोरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म काआरोपी गिरफ्तार:, डराकर करता रहा दुष्कर्म, नाबालिग हुई गर्भवती

 उज्जैन।बड़नगर में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह तीन माह की गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा होते ही आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लंबे समय से किशोरी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत…

Read More

होटल में युवक-युवती मिले, हिंदू जागरण मंच का हंगामा; युवक के आपराधिक रिकॉर्ड का आरोप

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में एक होटल में युवक-युवती के मिलने के बाद विवाद हो गया। हिंदू जागरण मंच ने होटल पर नियमों की अनदेखी और युवक के आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कलापत्थर इलाके स्थित एक होटल में यह घटना हुई। हिंदू जागरण मंच के महानगर संयोजक रितेश माहेश्वरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और होटल रजिस्टर की जांच की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कमरे के बाहर युवक से बात की।…

Read More

धुरंधर की अभिनेत्री महाकाल मंदिर पहुंची, भस्म आरती में शामिल हुई

ब्रह्मास्त्र उज्जैन हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं। सारा ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने जय महाकाल के जयकारे लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। आरती के बाद सारा ने…

Read More

12 नामजद सहित 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज:; पूर्व MLA ने कहा, लड़ाई जारी रहेगी

शाजापुर।शाजापुर में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देर रात 12 नामजद सहित 150 से अधिक अज्ञात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला लालघाटी थाने में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में एसपी ने टीआई को जवाब देने की बात कही है, तो वहीं कांग्रेस नेता आगे भी उग्र होने की बात कर रहे हैं।एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए 5 निरीक्षक, 4 उप…

Read More

22 घंटे बाद बोरवेल से भागीरथ को निकाला, मौत:; NDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

उज्जैन। बड़नगर में 2 साल के भागीरथ देवासी की 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF-NDRF की टीम ने लोहे की छड़, रस्सी और बोरवेल की मोटर निकालने वाली मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला। SP प्रदीप मिश्रा ने बताया- झालरिया गांव से बच्चे के शव को बड़नगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हमारी टीम भी वहीं जा रही है। जिसकी-जिसकी लापरवाही सामने आएगी, जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं SP ने…

Read More