उज्जैन। नगर निगम उज्जैन अपने वर्कशाप में खडे 31 वाहनों को मात्र 9.40 लाख में बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निर्णय लिया जा चुका है। इस निर्णय का विरोध प्रतिपक्ष नेता रविराय द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मय दस्तावेज अपनी बात को मिडिया के सामने रखा है।
नगर निगम वर्कशॉप विभाग द्वारा निगम स्वामित्व के 31 वाहनों को जिनमें आयशर, डंपर, जेसीबी, स्कॉर्पियो, टाटा डंपर, ट्रैक्टर्स, क्वालिस, हाइड्रोलिक डंपर, जीप, हाइड्रा क्रेन शामिल हैं को विक्रय का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को नेता प्रतिपक्ष ने दुषित करार दिया है और गुरूवार को मिडिया को व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि इन 31 वाहनों में से 13 चालू हालत में हैं। यही नहीं ये निगम के कार्यों में लगे हुए हैं।