उज्जैन।सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार सुबह निगम की टीम ने खास चौक स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास करीब 6 हजार वर्गफीट में बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां बिना अनुमति होटल और सामने दुकानें बनाई जा रही थीं।कार्रवाई के दौरान मौके पर दो पोकलेन मशीन, तीन जेसीबी, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। निर्माण ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर था।नोटिस के बाद…
Read MoreDay: October 25, 2026
8वीं मंजिल से गिरी नोएडा की महिला की मौत: बॉयफ्रेंड बोला- तनाव में थी
इंदौर। शनिवार को 8वीं मंजिल से गिरने से नोएडा की एक 23 साल की महिला की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले ही पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ इंदौर आई थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी बॉयफ्रेंड अजय (22) को हिरासत में लिया है।पूछताछ में अजय ने बताया कि घटना के वक्त दोनों शराब पी रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अंजली फ्लैट के पीछे की बालकनी में चली गई। उसे लगा कि वह वहीं खड़ी है। कुछ देर बाद पता…
Read Moreसब्जी व्यापारी रिसेप्शनिस्ट को 20 दिन से कर रहा था परेशान: छेड़छाड़ की FIR दर्ज
इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शनिवार रात को हुई घटना के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन सब्जी व्यापारी नरेंद्र साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से उसे इशारे कर परेशान कर रहा था और अश्लील हरकतें करता था।अस्पताल के बाहर करता था अश्लील हरकतें-द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, युवती फूटी कोठी स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। अस्पताल के बाहर सब्जियों की दुकानें लगती हैं।…
Read Moreपुरानी रंजिश में अधेड़ की बेरहमी से हत्या:पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, दो फरार
*नेपानगर।* ग्राम मांडवा के बोमल्या पाट में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही चार लोगों ने एक अधेड़ पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखलाल पिता नानसिंग निवासी बोमल्या पाट के रूप में हुई है।वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना प्रभारी शाहबुद्दीन कुरैशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। *पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह-प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि…
Read MoreSIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार:कहा- यह ट्रेड सीक्रेट; RTI में पूछे थे सवाल
नई दिल्ली।चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग ने RTI के जवाब में कहा- यह जानकारी ट्रेड सीक्रेट और इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी से जुड़ी है। इसे RTI कानून के तहत सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।आयोग ने यह भी साफ नहीं किया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।
Read Moreराहुल बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं: X पर 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली से जुड़ा पोस्टर शेयर किया
नई दिल्ली।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने लिखा- सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारियों को आना चाहिए।हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की रैली में 10 लाख से ज्यादा…
Read More