इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शनिवार रात को हुई घटना के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन सब्जी व्यापारी नरेंद्र साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से उसे इशारे कर परेशान कर रहा था और अश्लील हरकतें करता था।अस्पताल के बाहर करता था अश्लील हरकतें-द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, युवती फूटी कोठी स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। अस्पताल के बाहर सब्जियों की दुकानें लगती हैं। इनमें से एक दुकान नरेंद्र साहू की भी है।पीड़िता के मुताबिक, नरेंद्र उसे देखकर कपड़े ऊंचे कर अश्लील हरकतें करता था। रात में गार्ड उसे अस्पताल के गेट तक छोड़ने आया था। उस समय वह अपने भाई का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर जानबूझकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।
सब्जी व्यापारी रिसेप्शनिस्ट को 20 दिन से कर रहा था परेशान: छेड़छाड़ की FIR दर्ज