निर्माण की धीमी रफ्तार पर भड़के महापौर: दिया अल्टीमेटम; सफाई व्यवस्था और गुणवत्ता की निगरानी के निर्देश

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव शनिवार को मनीषपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क निर्माण, डामरीकरण, पेचवर्क और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।मनीषपुरी रोड का निर्माण धीमी गति से चलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को 30 दिन में शेष काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही, दीपावली के बाद सड़क के लोकार्पण की तारीख तय कर आवश्यक तैयारियां करने को कहा।अधिकारी दफ्तर के बजाय मौके पर रहकर करें निगरानी-महापौर ने अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर से मनीषपुरी रोड के शेष निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को दफ्तरों में बैठकर समीक्षा करने के बजाय मौके पर मौजूद रहकर काम की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment