एमडी ड्रग्स मामले में दूसरा आरोपी रिमांड पर

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान चिमनगंज थाना पुलिस ने 19 अक्टूबर की रात गरोठ ब्रिज सर्विस रोड से कार क्रमांक एमपी 70 झेड बी 3948 में सवार सुरेश सिंह पिता कालूसिंह 28 वर्ष, निवासी ग्राम नारेला, थाना बड़ोद जिला आगर मालवा को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। आरोपी को रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में उसने अपने ही गांव के दिलीपसिंह चौहान से ड्रग्स लेना कबूल किया था। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने एक टीम दिलीप की तलाश में आगर रवाना की। जहां से उक्त आरोपी भी हिरासत में आ गया। जिसे उज्जैन लाने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पूछताछ के लिये एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। उसने एक अन्य आरोपी का नाम बताया है। जिसकी तलाश में एक टीम रात को रवाना की गई है। पूर्व में गिरफ्तार किये गये सुरेशसिंह का रिमांड खत्म होने पर उसे शुक्रवार केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में मादक पदार्थ से जुड़े अन्य आरोपियों की चेन भी पुलिस को मिल सकती है, जो धार्मिक नगरी उज्जैन में ड्रग्स सप्लाय का काम कर रहे है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment