जिला जजों के स्थानांतरण पर अभिनंदन के साथ दी भावभीनी विदाई

उज्जैन। जिले में पदस्थ दो न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर अभिभाषक संघ द्वारा साफा बांधकर और शाल-श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत सविता का स्थानांतरण सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालाघाट के पद पर हुआ है। वहीं, ग्यारहवें जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष कुमार सैनी को सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण पर शुक्रवार 23 अक्टूबर की शाम मंडल अभिभाषक संघ की ओर से एक विशेष सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, प्रशिक्षित मध्यस्थ ठाकुर हरदयाल सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री दिनेशचन्द्र पंड्या, पं. योगेश व्यास, मस्तानसिंह छाबड़ा एवं एम. एम. जोशी सहित जुबैर कुरैशी, कुंवर कर्ण सिंह, नितिन जोशी, लोकेंद्र मेहता, सौरभ मेहता, वीरेंद्र पंड्या, कृष्णपाल सिंह सोलंकी व विवेकसिंह परिहार आदि अभिभाषकों ने दोनों न्यायिक अधिकारियों का साफा बांधकर, पुष्पमाला, अंगवस्त्र तथा शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया। साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा महाकाल का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर दोनों स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों ने अभिभाषकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें बाबा महाकाल की इस पवित्र नगरी में न्यायिक सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment