उज्जैन। देवास-बदनावर बायपास पर गुरूवार शाम हादसा हो गया। बाइक सवार की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों से पहचान ग्राम खवासा पेटलावद झाबुआ के रूप में हुई है। परिजनों के आने पर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवास-बदनावर बायपास मार्ग पर बाइक सवार की ट्रेक्टर-ट्राली से टकराकर गंभीर घायल होने की खबर 108 एम्बुलेंस को मिली तो पायलेट महेश अहिरवार और ईएमटी मुकेश वाघेला मौके पर पहुंचे। बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। जिसे चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने…
Read MoreCategory: उज्जैन
मुंह से फाड़ा कीटनाशक पाऊच, युवती की मौत
उज्जैन। ग्राम घट्टिया की रहने वाली युवती को बुधवार-गुरूवार रात परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई और उपचार के लिये भर्ती किया। युवती की गुरूवार दोपहर को मौत हो गई। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश सारोठिया ने बताया कि घट्टिया की रहने वाली अंजली पिता भगवान सोलंकी 18 वर्ष की आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना पर मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि परिवार फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता…
Read Moreफर्जी नम्बर प्लेट के साथ 4 युवक हिरासत में 45 लाख की 2 कारों में भरी मिली 5.31 लाख की शराब
उज्जैन। लग्झरी कारों में अवैध शराब तस्करी करते 4 युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। दोनों कारों से 5.31 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं कारों की कीमत 45 लाख रूपये होना सामने आई है। चारों से पूछताछ की जा रही है। आज रिमांड पर लिया जायेगा। नानाखेड़ा थाना पुलिस को गुरूवार शाम खबर मिली थी कि इंदौर की ओर से एक्सयूवी क्रमांक सीजी 10 सीबी 2098 में अवैध शराब भरी हुई है। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने लग्झरी गाड़ी से अवैध शराब…
Read Moreगौरक्षकों को पीछे आता देख लोडिंग छोड़ भागा चालक -प्याज से भरे कट्टों के नीचे छुपाकर रखे थे 7 मवेशी, एक की मौत
उज्जैन। आगर की ओर से आ रही लोडिंग में मवेशी भरे होने की खबर मिलने पर गौ रक्षकों ने पीछा किया तो चालक उन्हेल मार्ग पर लोडिंग छोड़ भाग निकला। 7 मवेशियों को प्याज से भरे कट्टो के नीचे छुपाकर वध के लिये ले जाया जा रहा था। गुरूवार को लोडिंग पिकअप एमपी 53 जीए 4279 में पशुओं को भरकर लाया जा रहा था। आगर की ओर से आ रही पिकअप की खबर गौरक्षकों को मिली तो उन्होने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर गाड़ी उन्हेल…
Read Moreउज्जैन लोकायुक्त ने रतलाम में पकड़ा रिश्वतखोर पटवारी
उज्जैन। लोकायुक्त संगठन उज्जैन ईकाई की टीम ने गुरूवार को रतलाम जिले के सैलाना में नायाब नाजिर कक्ष से हल्का नम्बर 26 के पटवारी कैलाश वडखिया को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि जितेन्द्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार निवासी ग्राम अडवानिया ने 10 अप्रैल को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सैलाना और बागरियों की खेड़ी में 5 हेक्टयर कृषि भूमि है। उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति जानने के लिये उसके पिता ने 22 जनवी को सीमाकंन के लिये लोकसेवा…
Read More22 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चला रोड रोलर, निगम ने किया पूरी तरह नष्ट क्रश सामग्री बेचकर 5 लाख से अधिक की आय, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत कार्रवाई
उज्जैन। नगर निगम द्वारा जप्ती में पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलीथिन, डिस्पोजल ग्लास, दोने एवं चम्मच को एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस दौरान ग्राइंडर मशीन की मदद से सामग्री को क्रश भी किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 22 टन से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन को नष्ट किया गया। यह सामग्री शहरभर में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जप्त की गई थी, जिसे नगर निगम मुख्यालय, ग्रांड होटल एवं मक्सी रोड स्थित डिपो में संग्रहित किया गया था। निगम आयुक्त अभिलाष…
Read Moreप्रेक्टिकल अंक देने के मामले में कतिपय निजी स्कूलों पर सवाल खडा हुआ थ्योरी में विद्यार्थी को 17 नंबर , प्रेक्टिकल में 20अंक पूरे…! -सीबीएसई के निजी स्कूलों में ऐसे कई मामले सामने आए
उज्जैन। जिस विद्यार्थी की थ्योरी ही पूर्ण नहीं है और उसे प्रेक्टिकल में पूरे नंबर मिल जाएं इस पर सवाल खडा हो रहा है। इस बार के कक्षा 10 वीं बोर्ड के परिणाम में इसे लेकर बच्चों में भेदभाव की चर्चा आम है। कई ऐसे बच्चों का उदाहरण दिया जा रहा है जिन्हें परीक्षा की थ्योरी में कुल 80 में से 15 और 17 नंबर मिले हैं लेकिन इंटरनल कहे जाने वाले प्रेक्टिकल में 20 में से पूरे 20 अंक दिए गए हैं। सीधे तौर पर ही इस पर सवाल…
Read Moreहाथ लकडिया चंदन की जै बोलो यशोदा नंदन की … हीरामिल गेट से पंचक्रोशी यात्रियों ने किया नगर प्रवेश पंचक्रोशी यात्रियों के स्वागत कर धर्मालुओं ने की सेवा -आस्था की 118 किलोमीटर यात्रा कर कर्कराजेश्वर रेती घाट पहुंचे,आज अष्टतीर्थी यात्रा करेंगे
उज्जैन। गुरूवार को सुबह से पंचक्रोशी यात्रियों के नगर प्रवेश का क्रम शुरू हो गया था लेकिन यात्री इक्का-दुक्का ही आ रहे थे। दोपहर में 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पूर्ण कर यात्रियों के जत्थों ने नगर प्रवेश किया। इस दौरान यात्री काफी जोश में दिखे और पूरे उत्साह से भजन गाते,नाचते उन्होंने नगर में प्रवेश किया। शहर के धर्मालुजनों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सेवा की। विधि विधान से इस वर्ष पंचक्रोशी यात्रा की शुरूआत 10 अप्रेल से हुई थी। वैसे तो यात्री सप्तमी एवं अष्टमी…
Read Moreसहेली के साथ रिजल्ट देखने गई 12वीं की छात्रा ने पूरक आने के बाद ब्रिज से लगाई छलांग
उज्जैन।उज्जैन में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने एक विषय में पूरक आने से तनाव में आकर मक्सी रोड ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।यह घटना बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सामने आई। कक्षा 12वीं की छात्रा ने अपने रिजल्ट में एक विषय में पूरक आने के बाद यह कदम उठाया। उसने मक्सी रोड ब्रिज से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर…
Read Moreअभिनेत्री सोनल चौहान महाकाल दर्शन करने पहुंचीं
ब्रह्मास्त्र उज्जैन हिंदी और तेलगु फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली सोनल चौहान गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सोनल चौहान, ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करने के लिए रात करीब दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। सोनल ने नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना कही।
Read More