उज्जैन। माकडोन में 14 माह पहले ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद उसके रिश्तेदारों को आरोपी बनाया था। दंपति लगतार फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी उज्जैन से की गई है।
माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को ग्राम नांदेड में रहने वाले रामचंद्र पिता भैरूलाल मंडोत 28 साल ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने डायल 100 पर कॉल किया था, पुलिस पहुंचती उससे पहले वह फंदे पर लटका चुका था। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। इस दौरान सामने आया कि मृतक के भाई जीवन की पत्नी कुछ साल पहले मौसी के लड़के भारत के साथ भाग गई थी। जिसके बाद से भारत और उसका भाई देव रामचंद्र को धमकाते थे और दादागिरी दिखाते थे। जांच में आये तथ्यों के आधार पर भारत और उसकी पत्नी अनिता के खिलाफ धारा 108, 115(2), 296(ु), 351(3), 3(5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया गया था। लेकिन भारत परिवार के साथ फरार हो गया था। उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सफलता नहीं मिलने पर साइबर टीम की मदद ली गई और लोकेशन ट्रेस की गई। शुक्रवार को नानाखेड़ा क्षेत्र से फरार भारत पिता नंदाराम और मृतक के भाई की पत्नी अनिता पति जीवन जो भारत के साथ भागी थी, को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को माकडोन थाने लाया गया है। जहां पूछताछ की जा रही है। शनिवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा। दोनों को गिरफ्तार करने में क्राइम और साइबर टीम का सहयोग रहा है।
14 माह बाद आत्महत्या मामले में फरार दंपति गिरफ्तार