उज्जैन। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में 10 से 17 जुलाई तक इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने इस आशय की जानकारी दी।
Read MoreCategory: उज्जैन
नगर निगम ने सडक चौडीकरण मामले में केविएट दाखिल की
उज्जैन। नगर निगम ने गेल इंडिया चौराहे से लेकर नीलगंगा चौराहे तक एवं शांति नगर चौराहे से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण के मामले में उच्च न्यायालय में केविएट दाखिल की है। भवन अधिकारी ने इस मामले में सूचना जारी की है।सूचना में भवन अधिकारी ने बताया है कि उज्जैन विकास योजना 2035 में प्रावधानित गेल इंडिया चौराहे से लेकर नीलगंगा चौराहे तक एवं शांति नगर चौराहे से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण के सम्पादन हेतु नगर पालिक निगम उज्जैन को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। निगम परिषद का ठहराव…
Read Moreआफीसर से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा, होटल सील: निगम में की कलमबंद हडताल
उज्जैन। नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहु के साथ जयसिंहपुरा में होटल संचालक मनोहरलाल अरोन्या के पुत्र विकास अरोन्या के मारपीट करने के मामले ने तूल पकड लिया है। गुरूवार को आरोपी के थाना में पेश होने पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया । आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। नगर निगम में यंत्रियों ने कलमबंद हडताल रखी और कर्मचारियों ने गेट मिटिंग की है। अपरांह् में भवन निर्माण शाखा की और से होटल सील की गई है।व्यावसायिक…
Read Moreपुजारियों की बिना जेब वाली ड्रेस हो’: अध्यक्ष बोले- जेब नहीं होगी तो दान पेटी में डलेगा
उज्जैन।अयोध्या के राम मंदिर के बाद एमपी के आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में भी दान चोरी का मामला सामने आया है। ऐसे में उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मंदिरों की व्यवस्था को लेकर बड़े सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि बड़े मंदिरों में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली ड्रेस, ड्रेस कोड और मेटल डिटेक्टर जैसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जाती…
Read Moreमोहर्रम ब्लास्ट मामला हाईकोर्ट पहुंचा:एनआईए जांच और जुलूसों के लिए एसओपी बनाने की मांग
उज्जैन। के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में अब इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार को जनहित याचिका दायर की गई है।याचिका में पूरे घटनाक्रम की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या सीबीआई से कराने और भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की मांग की गई है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश प्राप्त कर जवाब पेश करने के लिए एक सप्ताह…
Read Moreखाद्य विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा
उज्जैन में खाद्य विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो एक डेयरी से पनीर लाकर दूसरी डेयरी के नाम का बिल होटल संचालकों को दे रहा था। टीम ने पनीर के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और मामले की सूचना पुलिस को भी दी जा रही है।जानकारी के अनुसार अतुल नामक युवक रोज की तरह महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर के पीछे संचालित सतयुग इन होटल में पनीर की…
Read Moreखुसूर-फुसूर मात्र दस्तावेजों तक न सिमटें…
खुसूर-फुसूर मात्र दस्तावेजों तक न सिमटें… एक बार फिर से शिक्षा दान स्थलों पर घंटियां बजना शुरू हो गई है। इसके साथ ही नन्हे मुन्नों का शिक्षास्थल के निजी परिवहन वाहनों से आवागमन का सिलसिला ग्रामीण से लेकर शहर की संस्था तक में शुरू हो चुका है। परिवहन के वाहनों के संचालन के लिए अन्यानेक नियम एवं कानून हैं उसके साथ ही समय –समय पर प्रदेश स्तर पर भी सरक्यूलर एवं नियम लागू किए गए हैं। हाल ही में कुछ दिनों पूर्व जिला मुख्यालय के उत्तर छोर की तहसील अंतर्गत…
Read Moreनागदा में स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर के परिसर तक चंबल नदी का पानी पहुंच गया,
उज्जैन जिले के नागदा में हुई तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसे पानी की वजह से शहर की कई मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। मंगलवार और बुधवार को बारिश से जलभराव के चलते कई इलाकों में यातायात थम गया और बिजली सप्लाई पर भी इसका बुरा असर पड़ा।नागदा में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है और शहर में अब तक 12 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि…
Read Moreमहाकाल मंदिर के आसपास स्थित होटलों में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी के साथ मारपीट
उज्जैन/ महाकाल मंदिर के आसपास स्थित होटलों में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। होटल में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच करने पहुंचे प्रभारी फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ होटल संचालक के बेटे विकास अरोन्या ने कथित तौर पर मारपीट की।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अधिकारी को एक के बाद एक थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत चार धाराओं में मामला…
Read Moreबीते 24 घंटे में धार में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश
उज्जैन प्रदेश में बीते 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश धार में दर्ज की गई। राजगढ़ और रतलाम में 2.2 इंच, शिवपुरी और खजुराहो में 2 इंच, टीकमगढ़ में 1.6 इंच, खरगोन में 1.5 इंच तथा उज्जैन, भोपाल और दतिया में 1.4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा नौगांव, खंडवा, रायसेन, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, बालाघाट, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, श्योपुर, नर्मदापुरम, गुना, रीवा, जबलपुर, सीधी, बैतूल, सिवनी, इंदौर, मंडला, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, आगर-मालवा, मंदसौर, झाबुआ, पन्ना और हरदा समेत कई जिलों में भी…
Read More