जगोटी । पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव शनिवार को निजी प्रवास पर उज्जैन पहुंचे, उनसे जगोटी क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व किसानों ने मुलाकात कर विद्युत व खाद की आपूर्ति में आरही परेशानी से अवगत कराते हुए अपर्याप्त बारिश को लेकर महिदपुर विधानसभा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु हस्तक्षेप का आग्रह किया। इस अवसर पर उज्जैन क़ृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर आंजना जमालपुरा, पत्रकार विश्वास शर्मा, महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रजनीश तिवारी, रणछोड़ मालवीय, आजाद शाह, राहुल आंजना, जीवन सिंह सोलंकी खुरचनिया, कमल सूर्यवंशी, ईश्वर बरखेड़ी आदि मौजूद थे।
।