भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का क्रम 03 अगस्त से, राजसी सवारी 07 सितंबर को -मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष ने श्रावण-भादौ मास की सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक ली

  उज्जैन। वर्ष 2026 के श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकाल की कुल 6 सवारियां निकाली जायेंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी आगामी 03 अगस्त 2026 को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम राजसी (शाही) सवारी 07 सितम्बर 2026 को निकाली जायेगी। श्रावण मास में चार सवारियां एवं भादौ मास में दो सवारियां निकलेगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर स्थित ग्रीन रूम के पीछे सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान…

Read More

गऊघाट पर स्नान के दौरान वेद विद्यार्थी की गहरे पानी में डूबने से मौत

उज्जैन। गऊघाट पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे स्नान करते समय 18 वर्षीय वेद विद्यार्थी अंकुश शर्मा की डूबने से मौत हो गई। अंकुश मुरैना के रहने वाले थे और उजड़ खेड़ा स्थित दंदरौवा धाम में वेद विद्या का अध्ययन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, अंकुश कुछ समय पहले मुरैना गए थे और रविवार को ही उज्जैन लौटे थे। दोपहर में गऊघाट पर स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के…

Read More

महाकाल सवारी व्यवस्था में सुझाया बदलाव:कलेक्टर को लिखा पत्र

उज्जैन।महापौर मुकेश टटवाल ने श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की शाही सवारी की व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को एक विस्तृत पत्र भेजा है।महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। हालांकि, पालकी के आसपास पुजारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य प्रभावशाली लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण आम श्रद्धालुओं को भगवान की एक…

Read More

पत्नी से मिलने गए पति पर हमला: मायके पक्ष के लोग भी घायल

उज्जैन। देसाई नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात पति-पत्नी का विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल भरत जाटवा ने बताया कि वह अशोक नगर से अपने बच्चों से मिलने पत्नी के घर पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी के परिजनों से विवाद हो गया। भरत का आरोप है कि पत्नी के भाई ने चाकू से…

Read More

एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक के बेग से मिली ड्रग्स -एनसीबी इंटपुट मिलने पर आरपीएफ ने पकड़ा

उज्जैन। मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक को सर्चिंग के बाद आरपीएफ की टीम ने पकड़ा तो उसके पास से पिट्टू बेग में छुपाकर रखी 10 लाख कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। युवक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों इंदौर के सुपुर्द किया गया है। आरपीएफ निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया कि इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों से इनपुट मिला था कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस में युवक मादक पदार्थ के साथ यात्रा कर रहा है। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक मुख्तारसिंह, महेन्द्रसिंह,…

Read More

एडमिशन के नाम पर ठगे थे 4.50 लाख सिलीगुड़ी में क्लीनिक चलाता मिला धोखाधड़ी का आरोपी

उज्जैन। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला शातिर मुख्य आरोपी सिलीगुड़ी में क्लीनिक चला रहा था। 3 माह बाद उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर उज्जैन लाया गया है। आरोपी का साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि मंछामन कालोनी में रहने वाले सतीशचंद्र पटेल ने 29 मार्च को नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र हर्ष का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन  कराने के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी हुई है। रिश्तेदार के माध्यम…

Read More

फ्रीगंज में 2 दुकान पर वारदात, नागझिरी तक मिले फुटेज कार से आये बदमाशों ने चुराये लाखों के मोबाइल

उज्जैन। कार से शहर में आकर वारदात करने वाले बदमाश सक्रिय दिखाई दे रहे है। शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने 2 मोबाइल दुकानों से 80 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी कर लिये। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। माधवनगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप में करोड़ों के मोबाइल चोरी होने की खबर सामने आई। माधवनगर थाना सीएसपी दीपिका शिंदे, थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया के साथ फिंगर प्रिंट पड़ताल…

Read More

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट कॉटेज में भीषण आग लगी, दो पर्यटक बचे बाल-बाल बचे

  उज्जैन/ मंदसौर गांधीसागर नंबर 8 पर स्थित फॉरेस्ट फेस्टिवल रिसॉर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 7:00 बजे रिसॉर्ट के एक कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा कॉटेज जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कॉटेज में ठहरे एक महिला और पुरुष समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

Read More

ईथाईल वाली दवा डाक्टर के पर्चे के बगैर मिलना संभव नहीं   अब अवैध भट्टी की शराब बनाने वालों को टींचर मिलना मुश्किल होगा -बगैर पर्चे के ईथाईल अल्कोहल की दवा देने पर मुसीबतों का सामना करना होगा विक्रेता को

  उज्जैन। इथाईल अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाएं अब बगैर डाक्टर के पर्चे के विक्रय नहीं की जा सकेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस और डॉक्टर के पर्चे को अनिवार्य कर दिया है। इथाईल अल्कोहल के एक रूप में टींचर भी है जिसका उपयोग अवैध हाथ भट्टी की शराब बनाने में किया जाता है। ऐसे में इस अवैध काम पर भी बडी मात्रा में रोक लगेगी। जिला ड्रग निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के अनुसार केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिक मात्रा में…

Read More

प्रेम छाया मार्ग की सीवरेज खुदाई बनी जानलेवा, गड्ढों में भरा बारिश का पानी, सुरक्षा के तहत बैरिकेट्स भी नहीं, लोगों की जान जोखिम में

उज्जैन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है।चामुंडा माता चौराहे से प्रेम छाया होते हुए भाटगली से पुराने शहर की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर गहरी खुदाई के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रेम छाया से भाटगली जाने वाले मार्ग पर है, जहां बारिश का पानी गहरे गड्ढों में भर जाने के बावजूद सुरक्षा के तहत बैरिकेड्स तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालक जान…

Read More