श्रावण – भादौ मास की छठी एवं राजसी प्रमुख सवारी में मंदिर से लेकर मार्ग पर शिवत्व का भक्तिभाव फैला बैंड की स्वर लहरियों में रमे भक्त, 6स्वरूपों के दर्शन कर हुए निहाल,उठे हाथ बोले जय श्री महाकाल -सिंहस्थ कुंभ की थीम को मंदिर समिति ने किया सार्थक,भजन कीर्तन मंडलियों के दलों ने भी किया आकर्षित

  उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रमुख राजसी सवारी में संगम- ईशा फाउंडेशन एवं नादयोग द्वारा भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मंदिर के प्रांगण में ही आध्यात्मिक समा बांध दिया था। सवारी के बाहर आने से पूर्व शहर के प्रमुख5 बैंड ने अपनी स्वर लहरियों से पूरे मार्ग पर खडे श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। मार्ग के दोनों और शिवत्व के भक्तिभाव में 6स्वरूपों के दर्शन के दौरान श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। भजन एवं कीर्तन मंडलियों ने…

Read More

पारिवारिक विवाद में पत्नी के साथ पति ने की मारपीट,दर्ज किया प्रकरण

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में रविवार को एकतानगर में रहने वाली पुनीबाई के साथ पति कैलाश केवट ने मारपीट की और घायल कर दिया। पुनीबाई को घायल हालत में पड़ा देख पड़ोसी उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती कर मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी है। पुलिस घायल पुनीबाई के बयान दर्ज करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने के बाद पति घर से भाग निकला था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इंदौररोड पर 8 अगस्त…

Read More

पुराने महाकाल थाना के पास पारंपरिक निर्माण सामग्री से बराबर कामजारी था पुरातन द्वार का सडक की गहरी खुदाई के दौरान 14वीं सदी का ऐतिहासिक महाकाल द्वार ढहा स्मार्ट सिटी देख रहा है यहां बडा काम सडक एवं रिटेनिंग वाल के साथ द्वार जिर्णोद्घार

  उज्जैन। 14 वीं सदी के पुरातन महाकाल द्वार का जिर्णोद्धार पारंपरिक निर्माण सामग्री से जारी था। इसी दरमियान पास में सडक के निर्माण के लिए गहरी खुदाई की गई थी। यहां रिटेनिंग वाल का निर्माण भी जारी है। इसी दौरान शनिवार –रविवार रात को महाकाल मंदिर से रामघाट जाने वाले प्राचीन मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक महाकाल द्वार ढह गया। यह काम करोडों की लागत से चल रहा है।द्वार ढहने की सूचना पर रविवार सुबह स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीईओ संदीप शिवा के…

Read More

युवती की मौत, परिजनों बोले खराब थी तबीयत,युवक गंभीर घायल

उज्जैन। वीडी क्लॉथ मार्केट में काम करने वाली नेहा पिता महेश लकवाल 22 निवासी किशनपुरा की शुक्रवार को वीडी क्लॉथ मार्केट में तबीयत बिगड़ गई थी। क्लॉथ मार्केट में दुकानदार की सूचना परिजन पहुंचे थे और नेहा को माधवनगर अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। जहां रात में उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि नेहा की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, बावजदू वह काम पर चली गई थी। एक माह पहले…

Read More

जमीन से लेकर आसमान तक होगी शाही सवारी में नजर -ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेगें व्यवस्था, तैयारियां शुरू

उज्जैन। सावन-भादौ माह की शाही सवारी सोमवार को महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकाली जायेगी। देशभर से श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल होगें। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस की जमीन से लेकर आसमान तक नजरे होगी। ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन-भादौ माह धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रति सोमवार बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण करते है। सावन-भादौ माह के इस वर्ष का अंतिम सोमवार 7 सितंबर…

Read More

भोपाल के युवक ने झांसा देकर कराया ट्रांजेक्शन.. समझौता कराने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी

उज्जैन। न्यायालय में विचाराधीन चैक बाउंस के मामले में समझौता कराने के नाम पर युवक के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी हो गई। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को आवेदन सौंपकर की। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। इंदौर-देवास रोड इंजीनियरिंग कॉलेज केम्पस कन्या छात्रावास के पास रहने वाले ईशान पिता जितेन्द्र श्रीवास्तव ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपते हुये बताया था कि उसके साथ चैक बाउंस के मामले में समझौता करने के नाम पर भोपाल के बिट्ठलनगर…

Read More

बारिश ने मटकी फोड़ का मजा किया किरकिरा, फिर भी 100 जगह फूटी हांडियां -शहीद पार्क में पानी में भीगते हुए युवाओं ने लगाए पिरामिड, CM बोले – सामूहिकता ही मटकी फोड़ का सार

उज्जैन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश ने शहर में होने वाले मटकी फोड़ आयोजनों का मजा किरकिरा कर दिया। गुरूवार रात से ही शुरू हुई बारिश ने कई आयोजन स्थानों पर बनाए गए मंच गीले कर दिए थे और और आयोजनों के मैदानों में कीचड़ हो गया था। मंदिरों में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की कतार रही है। रिमझिम बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने भीगते हुए ही दही-हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण…

Read More

गोलामंडी क्षेत्र में कई जगह की नालियां चौक, गंदा पानी सड़कों पर भराया  गंदगी व बदबू से लोगों का बुराहाल, घर के बाहर पड़ा सामान भी सड़क पर भरे गंदे पानी में खराब हो रहे

उज्जैन। तेलीवाड़ा के समीप गोला मंडी क्षेत्र में नालिया चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है तथा नालियों से निकलने वाली गंदगी भी सड़क पर पड़ी हुई है। गंदगी की वजह से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं और लोगों का बदबू से बुराहाल है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोग मजबूरी में ऐसे माहौल में रहना पड़ रहा हैं। गोला मंडी क्षेत्र में नालियां चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर…

Read More

जीरापुर में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 क्लिनिकों का औचक निरीक्षण वैध दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर सील करने की कार्रवाई

जीरापुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 5 सितंबर 2026 को पुलिस प्रशासन राजगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ की संयुक्त टीम ने जीरापुर नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिकों के दस्तावेज एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। प्रेस नोट के अनुसार, दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित क्लिनिकों को सील करने की कार्रवाई टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान निम्न क्लिनिकों को शामिल किया गया— 1. हाईलैंड हेल्थ केयर क्लिनिक, जीरापुर — संचालक विनोद पावाल 2. अलशिफा क्लिनिक,…

Read More

शनिवार को भी वर्तमान स्थल पर ही हुआ पूजन,श्रद्धालुओं ने किए दर्शन खडे हनुमान की 8 फीट प्रतिमा विस्थापन में पेंच फंसा,भू- स्केनिंग होगी – पुरातत्व से आए अधिकारी ने प्रतिमा के जमीन के अंदर पत्थरों में लाक होने का कहा

उज्जैन। कंठाल से गोपाल मंदिर तक सडक 24 मीटर चौडीकरण किया जा रहा है। इसके मध्य आ रहे 7 धर्म स्थलों में से खडे हनुमान की 8 फीट की प्रतिमा पुरानी पानी की टंकी के पास स्थापित की जाना है। इस प्रतिमा के विस्थापन में पेंच फंस गया है। मंदिर तोडने के बाद प्रतिमा को हटाने के स्थानीय प्रयास सार्थक नहीं होने की स्थिति में अब प्रतिमा स्थल की लैंड स्कैनिंग करवाई की तैयारी हो रही है। प्रतिमा के जमीन के भीतर पत्थरों से पुरातन लाक पद्धति से स्थापित होने…

Read More