मातृशक्ति  के लिए शहर में सार्वजनिक स्थानो पर फीडिंग रूम का अभाव

 सारंगपुर।सरकार पहले छह माह तक केवल स्तनपान और दो वर्ष तक मां का दूध पिलाने का संदेश दे रही है, लेकिन सारंगपुर में मातृशक्ति के लिए सम्मानजनक स्तनपान की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खुले में शिशु को दूध पिलाने की मजबूरी झेलनी पडती है। शर्म और असहजता के कारण कई माताएं समय पर स्तनपान नहीं करा पातीं, जिससे नवजातों के पोषण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड रहा है। विश्व स्तनपान सप्ताह पर भी नहीं दिखी ठोस…

Read More

छात्रा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सहेली को ब्लैकमेल किया: धमकियां दी, एफआईआर दर्ज

इंदौर। खजराना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने और धमकाने के आरोप में एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी छात्रा अपनी पूर्व की क्लासमेंट को अश्लील मैसेज भेज रही थी और आवाज बदलकर ऑडियो कॉल के जरिए धमकियां भी दे रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पहले साइबर पुलिस ने जांच की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी छात्रा रिया तीन साल तक एक ही स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले पीड़िता की सगाई…

Read More

फार्मासिस्ट के घर EOW का छापा: दवाओं में गड़बड़ी के आरोप, आय से 108% अधिक संपत्ति

इंदौर।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल (MYH) में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का भी खुलासा हुआ है। छानबीन सुबह 8 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक चली।कार्रवाई पूरी करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम आवश्यक दस्तावेज अपने साथ…

Read More

रिमांड पर हरसिद्धी मंदिर के पास से चेन चुराने वाली

उज्जैन। सावन माह के पहले सोमवार पर हरसिद्धी मंदिर के पास से चार महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र चोरी हो गये थे। चोरी में शामिल एक महिला को लोगों की मदद से पकड़ा गया था, जिसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। बाबा महाकाल के दर्शन करने सोमवार को 7 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक नगरी में आये थे। आस्था की भीड़ में बदमाश भी शामिल थे। हरसिद्धी मंदिर के पास सुबह के समय चार महिला श्रद्धालु अनिता पति घनश्याम, आरती पति…

Read More

धार्मिक नगरी में आई थी हरियाणा-राजस्थान की गैंग सावन में भीड़ के बीच वारदात करने का था मकसद

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी धार्मिक नगरी में सावन माह की शुरूआत होने पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था  की कमान संभाल रही है। इसी का फायदा उठाकर वारदात करने के मकसद से हरियाणा-राजस्थान गैंग उज्जैन आई थी। पुलिस ने गैंग के 19 महिला-पुरूष सदस्यों को गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के आसपास और सवारी के दौरान वारदात होने की पूर्व से आशंका थी, जिसके चलते पुलिस संदिग्धों पर पहले…

Read More

लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहनों से वसूला जुर्माना,कार में लगा जीपीएस बंद करने पर मारा चाकू

उज्जैन। यातायात पुलिस द्वारा अनाधिकृत तरीके से वाहनों  पर लाल-नीली बत्ती लगाने के साथ हूटर लगाकर वाहन दौड़ने वाले चालकों के खिलाफ 1 से 10 अगस्त विशेष चालानी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सूबेदार इंद्रपालसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान अनाधिकृत रूप से लाल-नीली पुलिस जैसी फ्लैशर लाइट लगाकर वाहन चलाने वाले से मोटरयान अधिनियम की धारा 108 में 3 हजार का चालान कर शुल्क वसूला गया। शासकीय स्टिकर/मोनोग्राम का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ धारा 114 में…

Read More

कई प्रीपेड बूथ बंद, ऑटो-ई रिक्शा चालकों की मनमानी फिर बढ़ी रेट लिस्ट गायब, श्रद्धालुओं से तय किराए से कई गुना अधिक वसूल रहे किराया..  महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाली सवारियों को ही दी जा रही प्राथमिकता

उज्जैन। महाकाल नगरी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी एक बार फिर बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन, देवास गेट और महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में यात्रियों को निर्धारित किराए पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए प्रीपेड बूथ अब अधिकांश स्थानों पर बंद पड़े हैं। कई बूथों पर ताले लटके हैं, जबकि बाहर लगी किराया सूची (रेट लिस्ट) भी हटा दी गई या मिटा दी गई है। इसका सीधा नुकसान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उठाना पड़ रहा है, जिनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। सावन माह…

Read More

44 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी, शासन को 2.64 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त

मंडलेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लावारिस एवं जब्त वाहनों के निराकरण की कार्रवाई के तहत मंगलवार को थाना मंडलेश्वर परिसर में 44 लावारिस मोटरसाइकिलों की विधिवत नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से शासन को कुल 2 लाख 64 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण अनुराग के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रहल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों में वर्षों से जब्त एवं लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की  है।…

Read More

यात्री बस में 6 बैैगों में भरा कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा सहित सफर कर रहे 07 आरोपी गिरफ्तार

नीमच।– प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक   द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध  चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक जिला नीमच  राजेश व्यास के निर्देशन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद  हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागॉव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम  द्वारा कुल 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 07 आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।   दिनांक 01.08.2026 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध…

Read More

पत्थर मारकर नाक तोड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में पत्थर मारकर फरियादी की नाक तोड़ने वाले आरोपी प्रकाश पिता बालमुकुंद राठौर, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम गिरदौड़ा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र प्रभुदयाल नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 14.07.2019 को सुबह के लगभग 11 बजे…

Read More