महिदपुर रोड। सेवा सहकारी संस्था मर्यादितकोयल द्वारा ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में संचालित उपभोक्ता भंडार गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा ग्रामीणों को उचित मूल्य पर वितरित किये जाने वाले गेहूं व चावल की बेग उपभोक्ता भंडार के दरवाजे का नकूचा तोड़कर चुरा लिया गया। समिति प्रबंधक राहुल दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया घटना का पता सेल्समेन राजेंद्र सिंह डोडिया द्वारा निर्धारित तिथि को राशन वितरण करने जाने पर चोरी की घटना का पता चला ।सेवा सहकारी संस्था कोयल की उपभोक्ता भंडार की यह दुकान…
Read MoreCategory: Uncategorized
पुराने विवाद का बदला लेने रेस्टोरेंट में लगाई थी आग: सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। विजय नगर पुलिस ने ओम साईं राम रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना का खुलासा किया है। आरोपी ने पुराने विवाद के चलते पेट्रोल छिड़ककर रेस्टोरेंट में आग लगाई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, कृष्णबाग कॉलोनी निवासी नीरज साहू के ओम साईं राम रेस्टोरेंट में 11 जून की रात आगजनी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इनमें श्रद्धा श्री कॉलोनी निवासी वरुण तेवरी घटना के बाद रेस्टोरेंट से…
Read Moreदूसरे वाहन को बचाने में पलटा ई-रिक्शा:चालक की इलाज के दौरान मौत
इंदौर। बाणगंगा इलाके के एक ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया था। इसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की शाम की है। बाणगंगा ब्रिज के पास कपिल (38) पुत्र रमेश रमनवाल, निवासी पंचम की फेल, का ई-रिक्शा अचानक पलट गया था। हादसे में उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें…
Read Moreबीच सड़क पर युवती को पीटा:बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश
इंदौर।इंदौर के राऊ में रहने वाली एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, आरोपी उस पर दोबारा बात करने का दबाव बना रहा था।पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि वह शुभम चौहान को पिछले चार साल से जानती है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन शुभम की कुछ हरकतों के चलते उसने करीब एक माह पहले उससे बात करना बंद कर दिया।सोमवार को वह अपनी कंपनी जा रही थी। तभी…
Read Moreअमरनाथ यात्रा से लौट रहेएमपी-राजस्थान के40 श्रद्धालुओं से भरी बस50 फीट गहरी खाई में गिरी
श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस मंगलवार को करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। हादसे में सभी यात्री घायल हैं, जबकि दो को गंभीर चोटें आई हैं।ये हादसा सुबह करीब 7 बजे गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पहले…
Read Moreखिमला प्रोजेक्ट परिसर में बारिश से बचने टैंकर के नीचे बैठे युवक की कुचलने से मौत: मर्ग कायम
नीमच । जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित खिमला पावर प्रोजेक्ट प्लांट परिसर में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय मजदूर की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के समय तेज बारिश से बचने के लिए मजदूर पानी के टैंकर के नीचे बैठा था और चालक ने बिना नीचे देखे वाहने आगे बढ़ा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अलीउल्फ रहमान निवासी मेहर विश्वास टोला, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खिमला प्लांट में ड्रिलिंग मशीन हेल्पर…
Read Moreबिना अनुमति ताजिया जुलूस निकालना पड़ा भारी -आयोजक और डीजे संचालक पर केस दर्ज
उज्जैन। डीजे की तेज आवाज में ताजिया जुलूस निकालने की खबर मिलने पर पुलिस ने जुलूस निकालने और डीजे बजाने की अनुमति मांगी। जुलूस आयोजक और डीजे संचालक के पास अनुमति नहीं होने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बीती शाम गंगावाड़ी मेला रोड फीकर मोहल्ला से डीजे की तेज आवाज में ताजिया जुलूस निकालने की खबर मिली थी। जुलूस धुलेट तिराहा की ओर जा रहा था। पुलिस ने आधे रास्ते में पहुंचकर जुलूस निकालने वाले आयोजक की जानकारी…
Read More2 माह से फरार अवैध हथियार विक्रेता गिरफ्तार, बंगाल के तस्कर को बेची थी 5 पिस्टल
खरगोन। करीब दो माह पहले 4 देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के पश्चिम बंगाल के बदमाश आमिनूल को भीकनगांव पुलिस ने पकड़ा था। आमिनूल को हथियार सप्लाय करने के मामले में करीब दो माह से पुलिस को छका रहा हथियार सप्लायर मोहनसिंग सिकलीगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 23 मई को को चौकी बमनाला की पुलिस टीम ने आमिनूल इस्लाम पिता साजाहान अली निवासी काशीमनगर नुतनपारा रायपुर थाना हरीहरपारा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल हाल मुकाम देवास नाका निपानिया इंदौर को…
Read Moreसिंहस्थ -28 में फूलों की मांग से धन की आमद होगी,कृषकों को पुष्प खेती से होगा लाभ उज्जैन एवं आसपास के जिलों में जमकर होगी फूलों की खेती -नीबू,पपीता,जामफल ,ककडी,तरबूज,खरबूज का उत्पादन किसानों को करेगा मालामाल
उज्जैन। सिंहस्थ -28 का आयोजन में जिले के ही नहीं आसपास के कृषकों के लिए धन की वर्षा लेकर आने वाला है। अप्रेल –मई में आयोजित सिंहस्थ से पूर्व अखाडों की जमात उज्जैन पहुंच जाएगी। उसके उपरांत नगर में पेशवाई निकलेगी। इस दौरान फूलों की मांग जमकर होगी इस दौरान कृषकों की मेहनत पर जमकर धन वर्षा होगी। इस मांग की पूर्ति के लिए उज्जैन सहित आसपास के जिलों में कृषकों को पुष्पों की खेती के लिए योजना तय की जा रही है।भरी गर्मी में आयोजित होने वाला सिंहस्थ…
Read Moreसर्विस रोड पर लग रहा जाम स्कूली बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
सारंगपुर।कस्बे में हर सप्ताह लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अव्यवस्थित तरीके से सजने वाली दुकानों के कारण घंटों तक भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटकर दुकानदारों द्वारा सडक के बडे हिस्से पर कब्जा कर लेने से न केवल सामान्य यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि स्कूल वाहनों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।स्कूली बच्चों और एंबुलेंस के पहियों पर लग रहा ब्रेक-स्थानीय नागरिकों…
Read More