उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी धार्मिक नगरी में सावन माह की शुरूआत होने पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रही है। इसी का फायदा उठाकर वारदात करने के मकसद से हरियाणा-राजस्थान गैंग उज्जैन आई थी। पुलिस ने गैंग के 19 महिला-पुरूष सदस्यों को गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के आसपास और सवारी के दौरान वारदात होने की पूर्व से आशंका थी, जिसके चलते पुलिस संदिग्धों पर पहले…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहनों से वसूला जुर्माना,कार में लगा जीपीएस बंद करने पर मारा चाकू
उज्जैन। यातायात पुलिस द्वारा अनाधिकृत तरीके से वाहनों पर लाल-नीली बत्ती लगाने के साथ हूटर लगाकर वाहन दौड़ने वाले चालकों के खिलाफ 1 से 10 अगस्त विशेष चालानी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सूबेदार इंद्रपालसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान अनाधिकृत रूप से लाल-नीली पुलिस जैसी फ्लैशर लाइट लगाकर वाहन चलाने वाले से मोटरयान अधिनियम की धारा 108 में 3 हजार का चालान कर शुल्क वसूला गया। शासकीय स्टिकर/मोनोग्राम का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ धारा 114 में…
Read Moreकई प्रीपेड बूथ बंद, ऑटो-ई रिक्शा चालकों की मनमानी फिर बढ़ी रेट लिस्ट गायब, श्रद्धालुओं से तय किराए से कई गुना अधिक वसूल रहे किराया.. महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाली सवारियों को ही दी जा रही प्राथमिकता
उज्जैन। महाकाल नगरी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी एक बार फिर बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन, देवास गेट और महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में यात्रियों को निर्धारित किराए पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए प्रीपेड बूथ अब अधिकांश स्थानों पर बंद पड़े हैं। कई बूथों पर ताले लटके हैं, जबकि बाहर लगी किराया सूची (रेट लिस्ट) भी हटा दी गई या मिटा दी गई है। इसका सीधा नुकसान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उठाना पड़ रहा है, जिनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। सावन माह…
Read More44 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी, शासन को 2.64 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
मंडलेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लावारिस एवं जब्त वाहनों के निराकरण की कार्रवाई के तहत मंगलवार को थाना मंडलेश्वर परिसर में 44 लावारिस मोटरसाइकिलों की विधिवत नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से शासन को कुल 2 लाख 64 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण अनुराग के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रहल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों में वर्षों से जब्त एवं लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की है।…
Read Moreयात्री बस में 6 बैैगों में भरा कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा सहित सफर कर रहे 07 आरोपी गिरफ्तार
नीमच।– प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागॉव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम द्वारा कुल 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 07 आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 01.08.2026 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध…
Read Moreपत्थर मारकर नाक तोड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास
नीमच। श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में पत्थर मारकर फरियादी की नाक तोड़ने वाले आरोपी प्रकाश पिता बालमुकुंद राठौर, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम गिरदौड़ा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र प्रभुदयाल नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 14.07.2019 को सुबह के लगभग 11 बजे…
Read Moreधरती आबा योजना में 36 लाख की कथित हेराफेरी: कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
शाजापुर। जिले में आदिवासी हितग्राहियों के लिए संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हितग्राहियों के साथ हुई ठगी के मामले का खुलासा दैनिक अवन्तिका ने किया था। किए गए खुलासे के बाद विशेष न्यायालय के आदेश पर अजाक थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मत्स्य विभाग और बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई…
Read Moreअफीम ले जा रहा बाइक चालक डिवाइडर से टकराकर घायल, सड़क पर फैली: पुलिस ने जांच शुरू की
जावरा ।जावरा रतलाम फोरलेन पर सर्किट हाउस चौराहे से कुछ दूर ट्रैक्टर शोरूम के सामने एक बाइक चालक का सोमवार शाम को एक्सीडेंट हो गया जो हड़बड़त में डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गया गंभीर हालत में उसे शासकीय चिकित्सालय जावरा के बाद रतलाम रेफर किया गया लेकिन घायल के पास एक थैली थी उसमें अफीम थी जो सड़क पर फैल गई शहर पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची तो उसे सड़क पर फैली हुई अफीम 441 ग्राम जपती में ली पुलिस इसकी जांच में जुट गई पुलिस के अनुसार…
Read Moreएसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड
इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने सोमवार रात किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त कोचिंग से लौटकर कमरे पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रियांश (18) पुत्र अजीत कौरव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी जिला नरसिंहगढ़-गाडरवाड़ा के रूप में हुई है। वह एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 15 दिन पहले ही इंदौर आया था…
Read Moreअपहरण, मारपीट एवं लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यावरा।थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस ने अपहरण, मारपीट एवं लूट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी मेहरवान पिता मानसिंह प्रजापति 42 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जालपा माता की पहाड़ी के नीचे राजगढ़-खिलचीपुर रोड पर अज्ञात दो पुरुष एवं एक महिला ने उसे जबरन एक ईको कार में बैठाकर उसका अपहरण किया तथा उसके साथ मारपीट कर उससे 6,500 रु के करीब नगद एवं एक मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 574/2026, धारा 140(3), 309(6), 3(5) बीएनएस…
Read More