खुसूर-फुसूर उल्टी गिनती पढने की कहानी…

खुसूर-फुसूर उल्टी गिनती पढने की कहानी…  खाद्य एवं ईंधन वाले विभाग में जिला अधिकारी की उलटी गिनती बोलने की स्थिति सामने आ रही है। पूरा मामला जिले की एक तहसील से जुडा हुआ बताया जा रहा है। मामले में विभाग ने सूचना आधारित कार्रवाई की और कार्रवाई में उसकी पुष्टि भी हुई। सामने पूरा मामला आया तो होंश फाख्ता हो गए। पूर्व के सियासतदार की दुकान में ही पूरा रायता फैला हुआ था। सब कुछ नया और भंडारण भी नया। जो कुछ हाथ लगा उसके बाद अधिकारियों के चेहरों पर…

Read More

आज से शहर में दूध रूपए 2 प्रति लीटर महंगा

उज्जैन। पशु आहार एवं पशुओं की कीमतों में बराबर वृद्धि का असर दूध के आम उपभोक्ता पर भी आया है। शहर में शुक्रवार से दूध विक्रेता संघ ने भाव में रूपए 2 की वृद्घि की घोषणा कर दी है। इसके चलते रूपए 60 प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब से रूपए 62 चुकाने पर ही मिलेगा। संघ ने आगे भी भाव में बढोतरी से इंकार नहीं किया है।गुरूवार को उज्जैन दूध विक्रेता संघ की कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रमुख रूप से…

Read More

खूद ने ही पुलिस को सूचना देकर घर पर बुलाया, मिडिया को अपना विडियो जारी किया गैंगेस्टर लारेंस के गुर्गे राजपाल का नागदा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण -पूर्व में मूसेवाला मामले में पंजाब एटीएस ने उठाया था, दिल्ली,मोहाली,नांदेड में 2 हत्या का आरोपी भी है

उज्जैन। गुजरात के साबरमती जेल में कडी सुरक्षा में बंद गैंगेस्टर लारेंस विश्नोई के गुर्गे उज्जैन के नागदा तहसील के पास ग्राम रत्नाखेडी निवासी राजपालसिंह ने गुरूवार को पूर्वान्ह नागदा थाना पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण किया है। उससे पूर्व राजपाल ने मिडिया को अपना बयान भी दर्ज करवाया। उसने खूद ही पुलिस को फोन कर घर पर होने और कसरावद के व्यापारी को धमकी के मामले में उसकी तलाश होने की जानकारी दी। देर शाम खरगौन पुलिस नागदा पहुंची थी। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार हमने राजपाल को उनके सिपुर्दगी…

Read More

आधी रात में मां आशापुरा वेयर हाउस की जांच नए बोरों में मिला गेहूं का अवैध भंडारण-खाद्य विभाग की टीम को एक हजार कुंतल से अधिक गेहुं मिला

उज्जैन ।  महिदपुर तहसील में स्थित मां आशापुरा वेयर हाउस ग्राम लोटिया जूनार्दा में गेहूं की अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। फूड कंट्रोलिंग की टीम ने रात 3:00 बजे अचानक वेयरहाउस पर दबिश दी और लगभग 1000 कुंतल से अधिक गेहूं की अवैध भंडारण का पता लगाया।वेयर हाउस संचालक पर आरोप है कि उन्होंने किसानों से कम दाम में गेहूं खरीदा और शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने ही वेयरहाउस में भंडारण किया। ऐसा माना जा रहा है कि वेयरहाउस संचालक गेहूं को बढ़ते हुए भाव…

Read More

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी दोषी करार, 24 माह में आजीवन कारावास

उज्जैन/ देवास जिले में पत्नी की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. “ऑपरेशन संकल्प” के तहत पुलिस ने मात्र 41 दिनों में जांच पूरी कर समय पर चालान पेश किया था. मामला हाटपीपल्या थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी सुखराम को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था. मामले में सटीक विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते…

Read More

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव बदसलूकी- धक्का-मुक्की की ; 3 अरेस्ट

उज्जैन। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव हो गया। जमीन पर काबिज मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए टीम के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की और जेसीबी पर पत्थर बरसा दिए। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अतिक्रमणकारी वहां मौजूद जेसीबी और प्रशासनिक टीम पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों पर कार्रवाई की है। घटना बुधवार शाम की है। देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में सरकारी जमीन सर्वे क्रमांक 568 की करीब 2 बीघा जमीन पर पीरा,…

Read More

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:बेटी ने आवाज सुन पिता को जगाया तब तक बाइक लेकर फरार हुआ चोर

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हुंडई शोरूम में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से बुधवार देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी स्थित पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के घर के बाहर हुई। वे रात करीब 11 बजे अपनी HF Deluxe (MP09VA9213) बाइक खड़ी कर सोने चले गए थे। रात करीब 3:34 बजे एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा। उसने मास्टर चाबी से बाइक का…

Read More

ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या:वाइन शॉप के बाहर मिला शव, पुलिस सीसीटीवी तलाश रही

उज्जैन। बुधवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह आगर रोड स्थित एक वाइन शॉप के बाहर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान बेगमबाग निवासी आरिफ उर्फ भूरा (पिता गफ्फार) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाने के साथ पेंट का काम भी करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा।शरीर पर चाकू के 2-3 गहरे घाव मिले-घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी…

Read More

राउ में विहिप का हंगामा:कार्यकर्ताओं ने लगाए पुलिस पर बदसलूकी का आरोप; चक्काजाम की चेतावनी

इंदौर।विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री राम दांगी के साथ धक्का-मुक्की करने पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने राउ थाने में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धक्का-मुक्की करने वाले प्रधान आरक्षक पर दो दिन में कार्रवाई न होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे कार्यकर्ता थाने में जमे रहे।घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। दरअसल, प्रधान आरक्षक पवन त्रिपाठी परिषद के एक कार्यकर्ता के भाई को पकड़कर थाने लाए थे। आरोप है कि वह मादक पदार्थ बेचने…

Read More

घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, , पैर फ्रैक्चर;कार मालिक ने खुद दर्ज करवाई FIR

इंदौर।इंदौर में 6 साल के बच्चे के ऊपर कार चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। मामला बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे शांति निकेतन कॉलोनी में मंगलवार का है।हादसे का वीडियो कॉलोनी के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर दो बच्चे खेल रहे हैं। ग्रे कलर की एक कार पीछे से आई, जिसने एक बच्चे को चपेट में ले लिया।कार का अगला पहिया बच्चे के पैरों के ऊपर से गुजरा जबकि पिछला उसके शरीर…

Read More