रतलाम में दिनदहाड़े घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात बदमाशों ने महिला को बांधा, चोटी काटी,4 माह के मासूम को बाथरूम में फेंका

रतलाम। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र के हनुमान रुड़ी स्थित नाइयों की गली में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट और क्रूरता की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर उसकी चोटी काट दी और उसके महज चार महीने के मासूम बच्चे को बेरहमी से बाथरूम में फेंक दिया। वारदात के बाद घायल महिला और बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां मासूम की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू…

Read More

घर में घुसे सांप ने युवक को काटा: इलाज के दौरान मौत; मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र के गांधी नगर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर में घुसे जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी युवक घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने का पता चलते ही परिजन घबरा गए और तत्कालयुवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।राजेश पेशे से मिस्त्री…

Read More

बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद नशेड़ी ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या

उज्जैन।नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात 18 वर्षीय युवक जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद करीब 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था। उसने जय प्रकाश से बीड़ी मांगी, लेकिन बीड़ी नहीं होने की बात कहकर युवक ने मना कर दिया।…

Read More

:ऑर्डर पर मंगाया 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने लेकर बदमाश फरार

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक ग्राहक ने ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने महंगा आईफोन बुलवाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने 1 लाख 34 हजार 900 रुपए कीमत का आईफोन 17 प्रो 256 जीबी लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विजयश्री नगर निवासी हिमांशु (30) पिता श्याम भाटिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। हिमांशु एक मोबाइल दुकान में स्टोर मैनेजर है। उसने पुलिस को बताया कि 1…

Read More

पदभार ग्रहण से पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन मामले में निगम नेता प्रतिपक्ष का बदमाश भाई गिरफ्तार

इंदौर।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाई गईं सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने उनके भाई बदमाश मिमरोट को उठा लिया। उन्हें रविवार रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पंढरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज थी। उन्होंने पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के सामने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अपशब्द कहे थे। आज पुलिस ने उसे एसीपी कोर्ट भेजा है।आज सोनिला का पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। बदमाश मिमरोट उसकी तैयारी में लगा था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल ने बताया कि बदमाश मिमरोट को…

Read More

ग्वालियर-उज्जैन के 6 लोग घायल, 15 से 20 यात्री थे सवार इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रेवल्स की बस पलटी

उज्जैन। शनिवार-रविवार रात 1.30 बजे स्टेनफोर्ड स्कूल के सामने सपना ट्रेवल्स की बस पलटी खा गई। घटनाक्रम की खबर मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 6 यात्रियों को गंभीर चोंट लगी थी, जिन्हे चरक अस्पताल पहुंचाया गया। बस में 15 से 20 यात्री सवार थे, शेष सुरक्षित बताये गये है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस रात में सर्कल भ्रमण कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि इंदौररोड पर स्टेनफोर्ड स्कूल के सामने सपना ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 झेड डी 0199…

Read More

बीड़ी नहीं देने पर तलवार से युवक की हत्या

उज्जैन। बिरलाग्राम में रविवार शाम तलवार से सीने पर हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। शराब पीने के बाद बीड़ी मांगने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि शाम 6.30 के लगभग खबर मिली कि ई ब्लॉ टापरी नाले के पास युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सीने पर वार किये गये है। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक जयप्रकाश…

Read More

ऋषिनगर में 2 दिनों से सूने पड़े मकान में चोरी की वारदात -मेडिकल व्यवसाई के लौटने पर पुलिस ने शुरू की जांच

उज्जैन। ऋषिनगर में 2 दिनों से सूने मकान में रविवार को चोरी की वारदात होना सामने आया। परिवार के लौटने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आसपास कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया। मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। माधवनगर थाना एएसआई मनोहर विश्वकर्मा ने बताया कि ऋषिनगर स्थित एस 14/8 मकान में किराये से ऊपरी मंजिल पर नवीन पिता मांगीलाल पाटीदार निवास करता है। 2 दिनों से वह अपने पैतृक गांव खेडावद शाजापुर परिवार के साथ गया…

Read More

पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ -निजी अस्पताल में 7 घंटे चले उपचार के बाद मौत

उज्जैन। पति से झगड़ा होने पर शनिवार-रविवार रात पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात 3 बजे हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सुबह 10 बजे के लगभग मौत हो गई। महाकाल थाना एसआई नेहा जादौन ने बताया कि रूद्रसागर कालोनी में रहने वाली पूजा पति गुलशन वर्मा 28 साल को रात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर थी। सुबह 10 बजे के लगभग खबर मिली कि पूजा की मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम…

Read More

तोपवाली मस्जिद के पास फंदे पर लटका मिला युवक

उज्जैन। लोगों से शनिवार देर शाम भिक्षा मांग रहा युवक आधी रात को महाकाल मंदिर क्षेत्र की तोपवाली मस्जिद के पास खाली दुकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास किये लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महाकाल थाना एएसआई बलराम थिरोटा और प्रधान आरक्षक रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि रात में तोपवाली मस्जिद की गली में दुकान के अंदर एक युवक का शव लटका होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक ने दुपट्टेनुमा कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। उसे फंदे से…

Read More