ब्यावरा।राजगढ़ जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालिका राधा इसकी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बालिका घर के पास बने टिन शेड के नीचे खड़ी थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।प्रशासन कि तत्परता और परिजनों ने बिना देर किए बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने से अब बालिका की हालत…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
महिला जेलकर्मी की 16 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नीमच । जिले के जाबद थाना क्षेत्र स्थित सब जेल कॉलोनी में मंगलवार को वहां पदस्थ एक महिला जेल कर्मी की 16 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका कृति पिता मुरार सिंगार उम्र 16 वर्ष निवासी सब जेल कॉलोनी, जावद ने घर पर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर नीचे लटका देखा, ती तत्काल नी उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पहुंच पुलिस ने…
Read Moreआकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
नीमच । समीप राजस्थान के सीमावर्ती कनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लूणखंदा में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दादा, दादी और उनका पौत्र शामिल हैं। तीनों फसल की रखवाली के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। कनेरा थाना के एएसआई महेंद्र ने बताया कि ग्राम लूणखंदा निवासी बद्रीलाल भील, उनकी पत्नी चंद्रीबाई भील तथा पौत्र विशाल भील सोमवार रात गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपुरा-की सुखानंदजी मार्ग अपने खेत…
Read Moreसड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से भरा ट्राला: ; सड़क को लेकर व्यापारियों में रोष
उज्जैन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह एमआर-5 रोड पर बड़ा हादसा हो गया। शिव शक्ति सीमेंट की दुकान पर माल उतारने पहुंचा सीमेंट से भरा ट्राला सीमेंट की सड़क टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसे में ट्राले में लदी करीब 3.50 लाख रुपए मूल्य की सीमेंट की बोरियां पानी में भीगकर खराब हो गईं। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।दुकान संचालक के अनुसार लगातार बारिश के कारण नाले के पास सड़क के नीचे की मिट्टी…
Read Moreधोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए लाया आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागा
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाने का एक आरोपी बुधवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया गया था। मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल पहुंचने के दौरान वह इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी एक मकान को कई लोगों को बेचने और फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार करने के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी…
Read Moreक्राइम ब्रांच ने किया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी कोर्ट से गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस
इंदौर।क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कोर्ट परिसर से औपचारिक गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उससे मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क और मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तौसीफ (33) पिता आरिफ खान निवासी तंजीम नगर खजराना है, जो फेब्रिकेशन का काम करता है। वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार…
Read Moreरिहायशी इलाके में तेंदुआ बाइक पर झपट्टा मारा;कॉलोनियों में अलर्ट: वन विभाग कर रहा सर्चिंग
इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ आबादी वाले हिस्से में पहुंचा और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना का वीडियो भी सामने आया है।हमले के बाद तेंदुआ भागते हुए एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर श्रीजी वैली की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और वन विभाग की…
Read Moreसीआरपीएफ में सीवर चैंबर में उतरे दो मजदूरों की मौत
नीमच। नीमच के सीआरपीएफ परिसर में मंगलवार को सीवरेज लाइन के गहरे चैंबर में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस या दम घुटने की आशंका के बीच दो मजदूरों की मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह रही कि एक मजदूर को बचाने के लिए चैंबर में उतरा उसका साथी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और दोनों की जान नहीं बच सकी। मृतक महेश (25) पिता जालौर, निवासी नाहरपुरा (जिला झाबुआ), पिछले तीन-चार माह से सीआरपीएफ परिसर में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह…
Read Moreलीक हुए घरेलू सिलेंडर ने पकड़ी आग, टला हादसा :क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल
खरगोन। शहर के संजय नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक रहवासी मकान में घरेलू सिलेंडर ने आग पकड़ ली। रहवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।संजय नगर मस्जिद के पास निवासरत महिला असगरी गफ्फार ने बताया कि उनके घर एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर सप्लाय करने आया, तब उसमें से बदबू आ रही थी। लिकेज होने की शंका होने पर उन्होंने टोका भी लेकिन कर्मचारी ने सिलेंडर बदला नही। लिकेज सिलेंडर रखकर चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि सिलेंडर चुल्हे में नही…
Read Moreआंगनवाड़ी में बच्चों को जहरीले जानवरों के काटने का खतरा: बच्चों की जान के साथ खिलवाड़
पिपलिया मंडी। मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत गाँव खोखरा के आँगन वादी केंद्र की जर जर अवस्था में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़, आए दिन स्कूल और आंगनवाड़ी में सांप बिच्छू घुसते रहते हैं । जानकारी देते हुए गांव के अर्जुन धनगर एवं अंकित सेन ने बताया कि यहाँ तक कि गाँव में सरपंच भी भाजपा का, उप सरपंच भी भाजपा का और विधायक भी भाजपा का पूरी की पूरी सरकार भाजपा की फिर भी एक स्कूल और आंगनवाड़ी सही नहीं करा सकते। उक्तत भवन में पूर्व में भी बड़े-बड़े…
Read More