पिपलिया मंडी। मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत गाँव खोखरा के आँगन वादी केंद्र की जर जर अवस्था में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़, आए दिन स्कूल और आंगनवाड़ी में सांप बिच्छू घुसते रहते हैं । जानकारी देते हुए गांव के अर्जुन धनगर एवं अंकित सेन ने बताया कि यहाँ तक कि गाँव में सरपंच भी भाजपा का, उप सरपंच भी भाजपा का और विधायक भी भाजपा का पूरी की पूरी सरकार भाजपा की फिर भी एक स्कूल और आंगनवाड़ी सही नहीं करा सकते। उक्तत भवन में पूर्व में भी बड़े-बड़े काले नाग निकले थे जिनको सांप पकड़़ने वाले को बुलाकर सांप पकड़वाया था।संबंधित अधिकारी ध्यान दें।
आंगनवाड़ी में बच्चों को जहरीले जानवरों के काटने का खतरा: बच्चों की जान के साथ खिलवाड़