अब  सड़क निर्माण में हाईटेक सिस्टम का उपयोग शुरू किया जाएगा

पुराने मटेरियल का उपयोग और लागत भी आधी रह जाती है उज्जैन।  पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी अब  सडक़ निर्माण में हाईटेक सिस्टम का उपयोग शुरू किया जाएगा। यह तकनीक है फुल डेप्थ रिक्लेमिनेशन (एफडीआर)। इस पद्धति से सड़क निर्माण में आने वाली लागत आधी रह जाती है, जबकि इससे बनी सड़क की मजबूती भी अन्य सड़क की तुलना में दोगुना होती है। इससे अब प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण एफडीआर तकनीक की मदद से किया जाएगा। इस तकनीक से सड़कों का निर्माण…

Read More

चोरी करने आये बदमाशों ने गुल्ले से किया था हमला -15 दिन बाद गिरफ्त में आये, घायल का चैन्नई में चल रहा उपचार

उज्जैन। पार्श्वनाथ कालोनी में 18 फरवरी को चोरी की नियत से आये 2 बदमाशों ने अर्जुन सिसौदिया पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर 15 दिन बाद पारदी गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने गुल्ले से हमला किया था। नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि पार्श्वनाथ कालोनी में मनोहर पटेल का मकान बना हुआ है, 18 फरवरी की रात मकान सूना था, उसी दौरान 3 बदमाश चोरी की नियत से पहुंचे। रात 2 बजे के लगभग समीप रहने वाले राष्ट्रीय स्वयं…

Read More

महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालु परिवार के साथ पार्किंग के नाम पर रूपये मांगे और नहीं देने पर मारपीट करने वाले 2 भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालु परिवार के साथ पार्किंग के नाम पर रूपये मांगे और नहीं देने पर मारपीट करने वाले 2 भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भोजनालय चलाते थे, पुलिस ने भोजनालय भी हटवा दिया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि 3 फरवरी को राजस्थान के जयपुर से अमेजोन कंपनी में काम करने वाले नितिन चतुर्वेदी अपनी पत्नी गितीका और पुत्र लक्ष्य के साथ महाकाल दर्शन करने थार क्रमांक आरजे 45 सीवी 8304 से आये थे। रात 8 बजे अपनी गाड़ी नृसिंहघाट…

Read More

प्रशासन कह रहा सफाई हो रही है लेकिन हकीकत तो ये शिप्रा के घाटों पर कचरा पड़ा है 

उज्जैन। प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहर के श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं तथा शिप्रा नदी में स्नान कर भगवान महाकाल सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन करते हैं लेकिन पिछले कई दिनों से शिप्रा नदी के घाटों की नियमित सफाई नहीं हो रही है इस कारण कई घाटों पर कचरे के ढेर पड़े हुए हैं इधर अधिकारियों का कहना है कि शिप्रा नदी व घाटों की रोज सफाई करवाई जा रही है लेकिन हकीकत तो कुछ और है। शिप्रा नदी के घाटों पर जगह-जगह कचरे के…

Read More

आरपीएफ स्टाफ ने यात्री की जान बचाई

आरपीएफ स्टाफ ने यात्री की जान बचाई उज्जैन। शुक्रवार को उज्जैन स्टेशन प्लेटफार्म पर वाराणासी उत्तरप्रदेश निवासी यात्री जाहिद की जान रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से बचाई जा सकी है। यात्री चलती गाडी में चढ रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में जा गिरा था। यात्री को तत्काल ही सीटी शिवराम मीणा ने पकडकर बाहर खींच लिया जिससे उसकी जान बच सकी। आरपीएफ टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया कि सवारी गाड़ी संख्या 19489 रवाना होने पश्चात यात्री खाने-पीने का सामान लेकर चलती गाड़ी…

Read More

खुसूर-फुसूर सतर्क रहें,सजग रहें… रंगों के पर्व के तहत ही रंगपंचमी का आयोजन मालवा में जमकर होता है। रंगों के इस पर्व को विकृत मानसिकता के लोगों ने कुछ वर्षों में विवाद का केंद्र बनाया हुआ है

खुसूर-फुसूर सतर्क रहें,सजग रहें… रंगों के पर्व के तहत ही रंगपंचमी का आयोजन मालवा में जमकर होता है। रंगों के इस पर्व को विकृत मानसिकता के लोगों ने कुछ वर्षों में विवाद का केंद्र बनाया हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में विवाद की स्थितियां इस पर्व पर कुछ ज्यादा ही सामने आई है। पर्व को नशाखोरी का दिन बना दिया गया है। जमकर हुडदंग किया जाता है। यहां तक की रंगों से खेलने की बजाय पर्व को रक्त रंजित किया जाने का प्रयास किया जाता है। त्यौहार जीवन में उल्लास…

Read More

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से 8 मार्च को रंगपंचमी पर श्री महाकालेश्वर वीरभद्र चल समारोह

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से 8 मार्च को रंगपंचमी पर श्री महाकालेश्वर वीरभद्र चल समारोह निकलेगा। मालवा की लोक परंपरा में इसे गैर कहा जाता है। वस्तुत: यह शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। इसमें राजसी परंपरा के प्रतीक ध्वज निकाले जाते हैं। 2100 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को परास्त करने के बाद राज्योत्सव की परंपरा शुरू की थी। कालांतार में राजा महाराजाओं ने इस परंपरा का निर्वहन किया। मराठाकाल में यह परंपरा और समृद्ध हुई, महाकाल, सिंहपुरी, कार्तिकचौक, भागसीपुरा आदि मोहल्लों की गैर उसी शौर्य और पराक्रम…

Read More

एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह एक झकझोर देने वाली घटना हो गई। एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बेटी को बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। बेटी का जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गेट नंबर 1 के सामने (महाकाल घाटी की ओर) यह घटना हुई है। यहां रुद्राक्ष की माला और अन्य धार्मिक सामग्री बेचने…

Read More

चौड़ीकरण के विरोध में आज फिर प्रदर्शन:रहवासियों ने ब्रिज पर किया चक्का जाम

उज्जैन।उज्जैन में एमआर-4 रोड चौड़ीकरण के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रहवासियों ने पाटीदार ब्रिज पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रहवासियों की मांग है कि सड़क को 24 मीटर के बजाय 18 मीटर तक ही चौड़ा किया जाए।सिंहस्थ 2028 को देखते हुए चल रहा चौड़ीकरण-प्रशासन सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर में कई मार्गों के चौड़ीकरण का काम कर…

Read More

मनरेगा से मजदूरों को रोजगार देने के दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं, मजदूरों को काम तो मिला, लेकिन मजदूरी नहीं

उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही अब उज्जैन जिले में भी मजदूरों का पलायन रोकने और स्थानीय तौर पर रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिशों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। मनरेगा से मजदूरों को रोजगार देने के दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि मजदूरों को काम तो मिला, लेकिन मजदूरी नहीं। इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। हालत यह है कि प्रदेश में काम करने वाले 36 लाख से अधिक मजदूरों की 575.81 करोड़ मजदूरी का भुगतान बकाया है। यही नहीं इसी योजना…

Read More