सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। इसे लेकर बुधवार शाम 6 बजे से उट आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता नहीं चाहते हैं कि नीतीश दिल्ली जाएं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने…

Read More

पालघर केमिकल-प्लांट से गैस का रिसाव:इलाके में अफरा-तफरी, 2600 लोगों को सुरक्षित शिफ्ट किया

पालघर।महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक केमिकल प्लांट में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ओलियम गैस का रिसाव हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और आपातकालीन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।रेस्क्यू टीमें प्लांट से गैस रिसाव रोकने की कोशिश में लगी हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके से करीब 2600 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने बताया- बोइसर स्थित भगेरिया केमिकल्स…

Read More

सोनिया बोलीं-खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी से हैरानी:यह न्यूट्रल नहीं: जिम्मेदारी से हटना;

नई दिल्ली।कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली की चुप्पी हैरान करने वाली है, यह तटस्थता (न्यूट्रल) नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है।मंगलवार कोआर्टिकल में उन्होंने लिखा- 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की एक दिन पहले अमेरिका और इजराइल के टारगेटेड अटैक में हत्या कर दी गई। जब दो देशों की डिप्लोमैट लेवल की बातचीत चल रही हो, तब…

Read More

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा

80000 पर आया, रियल्टी और आॅटो शेयर्स टूटे, जापानी बाजार 1.5% नीचे ब्रह्मास्त्र मुंबई अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर…

Read More

अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पीछे हटे, पुलिस-सरकार से नहीं मिली मदद

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली बटुकों के साथ हुए यौन शोषण मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने पुलिस और सरकार पर मदद न करने के आरोप लगाए। आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। हम कोर्ट कैसे जाएंगे, जब हमारे बटुकों की कोई सुरक्षा ही नहीं है। पुलिस, सरकार सिर्फ अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष ले रही है। बटुकों के साथ अन्याय हो रहा है बटुक यौन शोषण मामले को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। इस केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…

Read More

होली पर एमपी में दो दिन सरकारी छुट्टी

Dainik Awantika

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों के लिए होली के त्योहार पर एक अच्छी खबर है। राज्य शासन ने होली के उपलक्ष्य में छुट्टियों की सूची में संशोधन करते हुए अब 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य ने संशोधित आदेश जारी किया है। अब होली पर दो दिन की छुट्टी रहेगी। राज्य शासन ने होली के उपलक्ष्य में छुट्टियों की सूची में संशोधन करते हुए अब 4 मार्च 2026 को…

Read More

ईरान-इजराइल जंग, पाकिस्तान में 23 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां

मोदी ने यूएई प्रेसिडेंट और इजरायल पीएम से बात की ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था। भारत के भी शहरों में खामेनेई की मौत के विरोध शिया समुदाय ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में…

Read More

यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, योगी ने दी थी चेतावनी

ब्रह्मास्त्र गाजियाबाद गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। एनकाउंटर के दौरान जीशान नाम के आरोपी को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जीशान अमरोहा का रहने वाला है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की आगे जांच की जा रही है। गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के…

Read More

PM ने 4,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया- भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा

चेन्नई।PM नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे। यहां उन्होंने 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया।इसके बाद मोदी ने सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है।इसके पहले मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का…

Read More

महाराष्ट्र के नागपुर में बारूद कंपनी में ब्लास्ट,17 की मौत:18 लोगों की हालत गंभीर,

नागपुर ।महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह  7 बजे धमाका हो गया।हादसे में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है।हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। मलबे में दबे कुछ कर्मचारियों को निकाला गया है। 15 घायलों…

Read More