जबलपुर। मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई है। प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर में स्थित दो निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं और कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जांच के बाद राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से योजना से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई थर्ड पार्टी आॅडिट एजेंसी की जांच रिपोर्ट और पहले से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। अधिकारियों का कहना है कि योजना के नाम पर गलत क्लेम और आर्थिक लाभ लेने के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला उजागर जबलपुर और ग्वालियर के दो अस्पताल सस्पेंड